UP Election 2022 : प्रियंका ने दादरी में किया रोड शो, टेनी के बेटे..हिन्दू-मुस्लिम और छात्रों पर लाठी चार्ज पर सरकार को घेरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज नोएडा (Noida) के दादरी (Dadri) पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने आज यहां रोड शो (Road Show) भी किया।

Written By :  aman
Update: 2022-02-03 10:08 GMT

priyanka gandhi roadshow in dadri noida today

UP Election 2022 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज नोएडा (Noida) के दादरी (Dadri) पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार (door to door campaign) किया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज यहां रोड शो (Road Show) भी किया। इस दौरान प्रियंका ने मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'ये सरकार हिन्दू-मुसलमान करके आपको बांटने की कोशिश कर रही है। जबकि, असल मुद्दों पर यूपी की सरकार चुप है। चुनाव को विकास के आधार पर लड़ना चाहिए।'

कांग्रेस महासचिव ने कहा ने कहा, 'जो जनता के मुद्दे हैं इन चुनावों में वही उठाने चाहिए। उन्हीं मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। मैं कहना चाहती हूं कि जाति और सांप्रदायिकता पर आधारित चुनाव कभी नहीं लड़ना चाहिए। हमारी पार्टी इस सोच का विरोध करती है।' इस दौरान प्रियंका ने अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। 

बेरोजगारी उच्च स्तर पर, मगर सरकार सो रही 

प्रियंका गांधी के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्र और यूपी सरकार रही। उन्होंने कहा, कि 'महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। बेरोजगारी पिछले 50 सालों में सबसे उच्च स्तर पर है। लेकिन, केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार सो रही है।' प्रियंका ने आगे कहा, 'प्रदेश में महिलाओं का शोषण हो रहा है। किसानों को कुचला जा रहा है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य तक नहीं दिया जा रहा। छात्रों द्वारा नौकरी मांगने पर लाठीचार्ज की जा रही है।' 

प्रियंका के निशाने पर अजय मिश्रा टेनी 

इसके बाद प्रियंका के निशाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी रहे। उन्होंने कहा, 'गृह राज्य मंत्री का बेटा खुलेआम अपना हक़ मांग रहे किसानों को अपनी गाड़ी से कुचल देता है। किसानों को कुचलने के बाद भी वह खुलेआम घूमता है। पुलिस उसे जेल भेजने की जगह संरक्षण देती है। मगर, अभी तक आरोपी का पिता अपने पद पर बना हुआ है।' उन्होंने किसानों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, 'सरकार का एक भी नुमाइंदा मृतक किसानों के परिवार वालों को सांत्वना तक जाहिर करने नहीं गया।'

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'नोएडा, ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बायर्स के साथ खुलेआम अन्याय हो रहा है। कई सालों से उन्हें बिना रजिस्ट्री के अपने ही मकानों में किरायेदारों की तरह रहना पड़ रहा है। गलती बिल्डर्स की, मिलीभगत प्रशासन और बिल्डर्स की लेकिन भुगतना फ्लैट बायर्स को पड़ता है।'


Tags:    

Similar News