साक्षी के बाद अब युवती का मीडिया पर निशाना, कहा- किया जा रहा बदनाम

Update: 2016-05-07 05:44 GMT

एटाः बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के सामने युवती के जींस उतारने के मामले में सांसद के बाद अब लड़की ने भी मीडिया पर तोहमत मढ़ी है। लड़की का कहना है कि बजाय उससे हुए दुर्व्यवहार को दिखाने के मीडिया उसे बदनाम कर रहा है।

क्या कहा युवती ने?

-युवती ने कहा कि मीडिया ने उसका चरित्रहनन किया।

-सांसद साक्षी महाराज के चरित्रहनन का आरोप भी लगाया।

-मीडिया के खबर दिखाने से परिवार के आहत होने की बात कही।

-पुलिस के अत्याचार की खबरें न दिखाई जा रही न छापी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें... साक्षी महाराज की सफाई: मैने नहीं, मीडिया ने उतरवाई थी जींस

साक्षी को खुद के बाबा जैसा भी बताया

-युवती ने कहा कि साक्षी महाराज पिता के गुरु हैं।

-सांसद को खुद के बाबा जैसा करार दिया।

-सांसद की ओर से जींस उतारने की बात कहने से इनकार।

-पुलिस पर लूट, तोड़फोड़ और रेप की कोशिश का भी आरोप लगाया।

-आरोपी पुलिसवालों की बर्खास्तगी की भी मांग।

क्या है मामला?

-30 अप्रैल को पुलिस ने मैनपुरी के फर्दपुर गांव में छापा मारा था।

-पुलिस का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ता मैदान सिंह शराब बेचता है।

-मैदान सिंह के घरवालों ने मारपीट का आरोप लगाया था।

-पुलिस ने पथराव और नेम प्लेट छीने जाने की बात कही थी।

साक्षी के सामने उतारी गई थी जींस

-3 मई को मैदान सिंह के घर साक्षी महाराज गए थे।

-मीडिया की मौजूदगी में पीड़ित लड़की की जींस उतारी गई थी।

-सांसद ने पुलिस को धमकाया था, इसपर केस भी दर्ज हुआ।

-शुक्रवार को साक्षी ने जींस उतरवाने की खबरों का खंडन किया।

-साक्षी ने कहा था कि उन्होंने पैंट उतारने से मना किया था।

Tags:    

Similar News