परिवहन निगम ने लखनऊ से नई दिल्ली के लिए चलाई न्यू स्कैनिया बस

Update: 2016-05-05 06:01 GMT

लखनऊः यूपी परिवहन निगम ने नई स्कैनिया बस चालू किया। यह बस लखनऊ से नई दिल्ली वाया कानपुर के लिए चलेगी। बस चारबाग से रात पौने आठ बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह छः बजे नई दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें...एक पैसे प्रति किमी. महंगी हुई बस यात्रा, मंगलवार से लागू होंगी नई दरें

क्या कहते हैं चारबाग डिपो के प्रबंधक आरके त्रिपाठी?

-गर्मी में यात्रियों को सुविधा देने के लिए बस आगरा की जगह नई दिल्ली तक चलाया जा रहा है।

-कानपुर के लिए 218 रूपए और दिल्ली तक के लिए 1378 रूपए का टिकट लेना होगा।

-वापसी में बस आनंद विहार से पौने सात बजे से चलकर सुबह छः बजे लखनऊ पहुंचेगी।

Tags:    

Similar News