Nikay Chunav 2023: भाजपा ने सहारनपुर से निकाय चुनाव का किया आगाज, सीएम ने कहा रंगदारी न फिरौती यूपी नहीं किसी की बपौती

Nikay Chunav 2023: भाजपा ने निकाय चुनाव प्रचार-प्रसार जोरदार शुभारंभ कर दिया है। सीएम योगी आदित्यानाथ ने सहारनपुर से निकाय चुनाव का बिगुल फूंका।

Update: 2023-04-24 13:10 GMT
CM Yogi (Image: Social Media)

Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को सहारनपुर से निकाय चुनाव 2023 का आगाज कर दिया। प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी ने चुनाव प्रचार के अभियान का शुभारंभ किया। इसमें सीएम योगी आदित्यानाथ ने अपने भाषण के माध्यम से 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की तस्वीरें दिखाने का प्रयास किया।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले सहारनपुर में दंगा सिर्फ दंगा-फसाद होते थे। अब सहारनपुर दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी और विकास के लिए जाना जा रहा है। पहले यहां सिर्फ कर्फ्यू लगा करते थे लेकिन अब सहारनपुर तो क्या देश में कहीं कर्फ्यू नहीं है। कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं और यही हमारी पहचान बन रही है। सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि प्रदेश मे माफियाओं गुंडों से निपटने के लिए यूपी पुलिस है। यहां किसी को उपद्रव को मौका नहीं मिलेगा। इसके साथ ही योगी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है। सहारनपुर में विकास की गाड़ी तेजी से दौड़ी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

वहीं, इस दौरान योगी आदित्यनाथ कई नारे भी दिए। उन्होंने कहा कि नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा और रंगदारी ना फिरौती यूपी नहीं किसी की बपौती। योगी आदित्यानाथ ने महिलाओं को भी लुभाने की कोशिश की। उन्होंने के कहा सहारनपुर में अब व्यापारी और महिला दोनों सुरक्षित हैं। युवाओं के लिए सरकार बेहतर योजनाएं ला रही है ताकि तमंचे छोड़ हाथों में स्मार्टफोन हों।

सीएम योगी ने दिया आश्वासन

सीएम योगी ने निकाय चुनाव से पूर्व कहा कि अब महिला ही नहीं व्यापारी भी सुरक्षित हैं। सहारनपुर जैसे जिलों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।अब यहां की पहचान कांवड़ यात्रा से होती है। यहां की जनता को तय करना है कि वह 2017 से पहले जाति विशेष लाने वाली सरकार चाहिए या फिर गरीबों के साथ खड़ी होने वाली। पुलिस, शिक्षा और सुरक्षा के लिए हमारी सरकार लगातार प्रदेश में काम कर रही है।

सीएम योगी ने ये रखे मुद्दे

भ्रष्टाचार युक्त या मुक्त

गलियों में गोलियों की तड़तड़ाहट या भजदन संध्या

युवाओं के हाथों में तमंचा चाहिए या स्मार्ट फोन

उपद्रव या उत्सव

अजय कुमार सिंह हैं सहारनपुर के महापौर प्रत्याशी

सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में जनसभा आयोजित हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला, युवा, गरीब-अमीर और किसानों का वोट साधने का प्रयास किया है।

माफिया के उपचार के लिए हमारी पुलिस ही काफी

जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यूपी के नगरों में बीजेपी सरकार की ओर से किए गये कार्यों को एक एक कर गिनाया। उन्होंने कहा कि आज मैंने मां शाकंभरी और माता बालासुंदरी के आशीर्वाद से सहारनपुर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की है। हमने बिना भेदभाव, बिना जाति, मत-मजहब देखे, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के साथ शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है। सहारनपुर से महापौर पद के लिए सुयोग्य चिकित्सक को हम आपके बीच लेकर आए हैं, जो यहां की सभी बीमारियों का उपचार करेंगे। माफिया के उपचार के लिए हमारी पुलिस ही काफी है।

मैंने सहारनपुर की उपेक्षा को बहुत करीब से देखा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी का ये सीमांत जनपद अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। अपनी अद्भुत काष्ठकला के लिए जगविख्यात यहां की शिल्पकला हो, मेहनती किसान हों, दूरदर्शी और सुशिक्षित युवा हों या फिर उद्योग व्यापार के क्षेत्र में प्रगति में निरंतर योगदान करने वाले हमारे व्यापारी बंधु। सहारनपुर यूपी का महत्वपूर्ण जनपद है। पिछले छह साल में एक दर्जन से अधिक बार यहां आया हूं। यहां इसलिए भी बार-बार आता हूं कि मैंने इसकी उपेक्षा को बहुत ही करीब से देखा है। यहां बिजली नहीं मिलती थी, दंगे और कर्फ्यू होते थे।

बुनियादी सुविधाओं से भी सहारनपुर को वंचित रखा गया था। लखनऊ तो दूर, दिल्ली तक जाने में भी यहां से 7 से 8 घंटे लग जाते थे। आज दिल्ली की दूरी 3 घंटे में पूरी हो रही है। इस साल के अंत तक दिल्ली सहारनपुर, देहरादून एक्सप्रेसवे का काम पूरा कर दिया जाएगा। पहले युवाओं को डिग्री के लिए मेरठ जाना होता था। अब मां शाकंभरी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना होने जा रही है।

Tags:    

Similar News