सरकार का नया फरमान! अब इस जरिए कर्मचारियों पर सरकार रखेगी नजर

इसके अलावा अथॉरिटी कर्मचारियों के काम पर भी स्मार्ट वॉच के जरिये नजर रखने वाली है। बताया जा रहा है कि ये स्मार्ट वॉच तकरीबन 2 हजार कर्मचारियों को मिलेगी।

Update: 2023-07-04 06:22 GMT
सरकार का नया फरमान! अब इस जरिए कर्मचारियों पर सरकार रखेगी नजर

नोएडा: नोएडा अथॉरिटी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, दरअसल अब अपने कर्मचारियों को नोएडा अथॉरिटी स्मार्ट वॉच मुहैया कराएगी। जिस वॉच की बात हो रही है, उसकी कीमत तकरीबन 20 हजार रुपए तक होती है।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370: मुक्त हुए जम्मू के नेता, अभी तक क्यों नजरबंद हैं घाटी के नेता?

अपने कर्मचारियों पर नोएडा अथॉरिटी नजर रखना चाहती है, जिसकी वजह से वह अपने कर्मचारियों को स्मार्ट वॉच उपलब्ध करवाने वाली है। अब इसकी मदद से वह कर्मचारियों पर नजर रख पाएगी। इस वॉच की मदद से अथॉरिटी कर्मचारियों की लोकेशन पता लगा सकती है।

यह भी पढ़ें: ठगे गए पीयूष गोयल! हुई भारी चोरी, दस्तावेज लीक होने का शक

इसके अलावा अथॉरिटी कर्मचारियों के काम पर भी स्मार्ट वॉच के जरिये नजर रखने वाली है। बताया जा रहा है कि ये वॉच तकरीबन 2 हजार कर्मचारियों को मिलेगी। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को वॉच कराई जाएगी। स्मार्ट वॉच के जरिये स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों के काम पर नजर रखी जाएगी।

क्या होती है स्मार्ट वॉच?

  • स्मार्टवॉच एक कलाई घड़ी है, जोकि एक कंप्यूटर की तरह काम करती है।
  • आधुनिक स्मार्टवॉच रोजाना में काम आने के लिए एक टचस्क्रीन इंटरफेस प्रदान करती हैं।
  • आपके फोन से संबंधित स्मार्टफोन, ऐप प्रबंधन और टेलीमेट्री भी प्रदान करती है।

Tags:    

Similar News