Noida Shrikant Tyagi Case: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत, जल्द आ सकता है बाहर

Noida Shrikant Tyagi Bail: 5 अगस्त को महिला से गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले पूर्व बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से आज जमानत मिल गई।

Update: 2022-09-22 12:06 GMT

पूर्व बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी (photo: social media ) 

Noida Shrikant Tyagi Bail: नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society Noida) में 5 अगस्त को महिला से गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले पूर्व बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से आज जमानत मिल गई। इसके बाद जल्द ही श्रीकांत त्यागी जेल से बाहर आ सकता है।

9 अगस्त को मेरठ से एसटीएफ ने श्रीकांत किया गिरफ्तार

5 अगस्त की घटना के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था और 9 अगस्त को मेरठ से एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस अपने पहले उसे सूरजपुर कोर्ट में पेश किया था, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। उस पर गैंगस्टर समेत कई धाराएं लगाई गई थी। निचली अदालत से राहत ना मिलने पर त्यागी के वकील ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद आज हाईकोर्ट से उसे राहत मिल गई है।

बता दें बीते 5 अगस्त को पूर्व बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी का सोसाइटी में ही रहने वाली एक महिला से पेड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया था। महिला के विरोध पर श्रीकांत त्यागी ने अपना आपा खो दिया और भद्दी गालियां देते हुए उससे अभद्रता की थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो त्यागी की करतूत सबके सामने आ गई, जिसके बाद नोएडा पुलिस की भी जमकर फजीहत हुई और उसने मामला दर्ज कर त्यागी की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद 4 दिन तक त्यागी फरार रहा और 9 अगस्त को वह मेरठ से गिरफ्तार हुआ. करीब 44 दिन से वह जेल में बंद है और आज 22 सितंबर को उसे इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है।

नोएडा के ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में हुआ था विवाद 

श्रीकांत त्यागी नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में रहता है. उसने अपने फ्लैट के सामने बालकनी को कवर कर लिया था और बालकनी के आसपास अवैध रूप से काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। बीते 5 अगस्त को सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने वहां से एक पौधा उखाड़ दिया था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी मौके पर आ गया और महिला से पेड़ उखाड़ने वाली बात पर उलझ गया। इसी दौरान महिला ने कहा कि उसने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी बात को लेकर श्रीकांत त्यागी और महिला के बीच नोकझोंक बढ़ गई। श्रीकांत ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का दे दिया था। इस दौरान उसने महिला को गाली भी दी थी।

Tags:    

Similar News