Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में भयानक हादसा, जब चलती बस बन गई आग का गोला

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक चलती बस आग का गोला बन गई है। इस हादसे से हड़कम्प मच गया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-03 17:00 IST

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक चलती बस आग का गोला बन गई है। इस हादसे से हड़कम्प मच गया है। सूचना पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ग्रेटर नोएडा के बिसरखा थाना क्षेत्र के राइज चौक के पास हुआ है। एक तेज रफ्तार बस (यूपी 16 आईटी 3677) जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद देखते ही देखते बस में आग लग गई है। यह बस शामा टूर एंड ट्रेवल्स की बताई जा रही है। बस में तीन लोग सवार थे, सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई है। बस में आग लगने की घटना के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही दमकल कर्मियों ने पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आगू पर काबू पा लिया है, हालांकि आग ने पूरी बस को अपने आगोश में ले लिया था। 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने बताया कि बस में सिर्फ तीन लोग सवार थे, सभी सुरक्षित है। बस में आग की घटना कैसे की हुई, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया बस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News