Great India Place: बिकने जा रहा नोएडा का GIP मॉल, पान-मसाला कंपनी खरीदने की तैयारी में, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप

Great India Place: जानकारी के मुताबिक जीआईपी 147 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें कई मॉल और खाली जगह पड़ी हुई हैं। जिसका उपयोग कमर्शियल या रेजिडिंशियल बिल्डिंग के निर्माण कार्य में किया जा सकता है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-10-17 08:08 GMT

Great India Place (Socal Media)

Great India Place: नोएडा स्थित जीआईपी (GIP) यानी ग्रेट इंडिया प्लेस को अब बेचने की तैयारी है यानी कि ये मॉल अब बिकने जा रहा है। चर्चा है कि इस मॉल को डीएस ग्रुप खरीद सकता है। रजनीगंधा पान मसाला और कैच मसाले जैसे उत्पाद बनाने वाला समूह अब जीआईपी मॉल खरीदने की तैयारी में है। यह मॉल नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन से सटे सेक्टर 38-ए में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मॉल की जो डील है वो करीब 2000 करोड़ रूपयों में हो सकती है। जानकारों का कहना है कि यदि ये डील फाइनल होती है तो नोएडा की अब तक की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील होगी।

जानकारी के मुताबिक जीआईपी 147 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें कई मॉल और खाली जगह पड़ी हुई हैं। जिसका उपयोग कमर्शियल या रेजिडिंशियल बिल्डिंग के निर्माण कार्य में किया जा सकता है। नए प्रोजेक्टस के लिए यहां 17 लाख स्क्वॉयर फीट जमीन उपलब्ध है। ग्रेट इंडिया पैलेस को अप्पू घर ग्रुप और यूनिटेक ग्रुप ने डेवलप किया था। लेकिन अब यूनिटेक के पास 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्से का मालिकाना हक दूसरे निवेशकों के पास में हैं।

आखिर क्यों बेंचा जा रहा जीआईपी ग्रुप

जानकारी के अनुसार जीआईपी मॉल के ऊपर 1000 करोड़ रूपयों से ज्यादा का कर्ज है। वहीं, प्रमोटर यूनिटेक ग्रुप की हालत भी ठीक नहीं है, जिसकी वजह से इसे बेंचा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल कोरोना महामारी के प्रकोप और इसके आसपास बने नए मॉल के कारण प्रभावित हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मॉल्स को कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण तीन हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

2007 में शुरू हुआ था जीआईपी मॉल

जीआईपी मॉल साल 2007 में बनकर तैयार हुआ था। जब यह मॉल शुरू हुआ था तब इस देश का सबसे बड़ा मॉल कहा जा रहा था। शुरूआत में ये मॉल काफी लोकप्रिय भी था, यहां भारी संख्या में लोग शॉपिंग करने आते थे। यहां पर कई कंपनियों की शॉप थीं। लेकिन 2016 से मॉल की लोकप्रियता कम होना शुरू हो गई। लोकप्रियता कम होने कारण था मॉल के ठीक सामने डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया लांच हो गया। इसके बाद जीआईपी से कई कंपनियां और शोरूम चले गए। मॉल खाली होता चला गया। कोरोना काल में यहां से कई ब्रांडेड कंपनियां चली गईं।

Tags:    

Similar News