Noida News: गजब इश्क! बिल्ली की तलाश में दर-दर भटक रहे पति-पत्नी, 'चीकू' के लिए एक लाख का इनाम भी

Noida News: नोएडा में एक बिल्ली गुम हो गई, जिसको लेकर एक दंपति दर-दर भटक रहा है। बिल्ली की खोज के लिए बड़ी धनराशि इनाम के लिए रखी है।

Report :  Snigdha Singh
Update: 2024-01-09 09:16 GMT

Noida News: प्रेम कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। प्रेम में जुनूनियत होती है, इसका एक उदाहरण आज हम आपके सामने भी पेश कर रहे हैं। दरअसल, यूपी के हाई-फाई शहर नोएडा में एक दंपति की पर्शियन बिल्ली घर से गायब हो गयी। दोनों को ही बिल्ली से इस कदर प्रेम था कि खाना-पीना भूल कर बस अपनी बिल्ली 'चीकू' को खोज रहे हैं। इसके न केवल खुद भटक रहे बल्कि जगह जगह पर बैनर पोस्टर लगाया। एक लाख रुपए का इनाम भी रखा है।

जानकारी के अनुसार ये बिल्ली नोएडा के सेक्टर 62 में एक अपार्टमेंट में रहने वाले अजय कुमार और उनकी पत्नी की है। कहना है कि बिल्ली उनके घर के सदस्य की तरह है। ये बिल्ली ने उनको उनके खास दोस्त द्वारा दी गयी थी। पिछले 15 दिनों से पर्शियन ब्रीड की बिल्ली उनके घर से गायब हो गई। इसे ढूंढने के लिए नोएडा में सेक्टर 62 में टॉट मॉल समेत हर घर गली और सभी जगहों पर पोस्टर चिपकाएं हैं। पोस्टर में उन्होंने ने बिल्ली की फोटो और चीकू की डिटेल को पोस्टर पर लिखा है। बताया कि बिल्ली का अदरक वाला रंग है। गले में पट्टा है। गले में सफेद बाल हैं। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि यदि कोई बिल्ली को देखे तो तत्काल जानकारी दें। उन्होंने ये आश्वासन दिलाया है कि जो बिल्ली को खोजकर लायेगा, उसे एक लाख रुपए इनाम में देंगे। अजय कुमार ने जारी पोस्टर में लिखवाया कि जो भी व्यक्ति उनकी बिल्ली की जानकारी देगा, उसे एक लाख रुपये इनाम देंगे। उन्होंने पोस्टर में नंबर लिखा है।

पहले भी दिखा ऐसा जानवर प्रेम

इससे पहले भी लोगों का कुछ ऐसा ही जानवर प्रेम देखने को मिला है। बीते महीने जबलपुर के अशोक पांडेय की फीमेल डॉग घर से गायब हो गई। इस पर उन्होंने पहले तो खोज की लेकिन जब कोई पता नहीं मिला तो एक लाख रुपए इनाम घोषित कर दिया था।  इसी कड़ी में  यूपी के एक अधिकारी का कुत्ता गायब हो गया था। इस पर उन्होंने अपने कुत्ते को खोजने के लिए कई टीमों को लगा दिया था। जानवरों के प्रति भी लोगों का ऐसा लगाव प्रेम को परिभाषित करता है। 

Tags:    

Similar News