Noida News: रिटायर्ड IAS अधिकारी ने महिला को जड़ा थप्पड़, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Noida News: जिले में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और महिला के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला और रिटायर्ड आईएएस हाथापाई करते दिख रहे हैं।

Written By :  Shishumanjali kharwar
Update: 2023-10-31 06:59 GMT

नोएडा में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और महिला के बीच मारपीट (सोशल मीडिया)

Noida News: जिले में पॉश सोसायटी की लिफ्ट एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और महिला के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। दरअसल लिफ्ट के अंदर कुत्ते को ले जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया है।

बातों से शुरू हो विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और आईएएस अधिकारी गुस्से में अपना आपा खो बैठे और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला और भी ज्यादा बढ़ गया। महिला के शोर मचाने पर वहां उसका पति भी पहुंच गया और फिर दोनों ने मिलकर रिटायर्ड आईएएस अफसर पर थप्पड़ों की बरसात कर डाली।

दरअसल पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पार्क्स लॉरिएट सोसायटी का है। हालांकि, इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने कुत्ते को साथ लेकर लिफ्ट में ले जाना चाह रही थी। जिसका रिटायर्ट आईएएस ने विरोध किया। वो उसे कुत्ते को लेकर लिफ्ट में जाने से मना कर रहे थे।

बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गई। बहस के दौरान जैसे ही आईएएस ने अपना मोबाइल निकाला, महिला ने उनसे फोन छीन लिया। जिसके बाद विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया और रिटायर्ड आईएएस ने महिला को थप्पड़ मार दिया।

Tags:    

Similar News