Greater Noida: सीमा हैदर ने फहराया तिरंगा, लगाए भारत माता के जैकारे

Greater Noida: वायरल हो रहे वीडियो में उनका भारत के प्रति प्यार साफ देखा जा सकता है। सीमा ने रविवार को अपने घर पर तिरंगा फराते हुए भारत माता की जैकारे लगाए।

Update: 2023-08-13 13:24 GMT

Greater Noida: प्यार में सरहद लांघ कर भारत आईं सीमा हैदर ने हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी ली। वायरल हो रहे वीडियो में उनका भारत के प्रति प्यार साफ देखा जा सकता है। सीमा ने रविवार को अपने घर पर तिरंगा फराते हुए भारत माता की जैकारे लगाए। इस दौरान पूरी भारतीय परिधान में दिखीं। उन्होंने सचिन के साथ ही साथ भारत से भी प्यार कर लिया है। यही कारण है कि पाकिस्तानी होने के बावजूद बिना धर्म और जाति देखे नेशनल झंडे को शान से फहराया। सीमा को अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। लेकिन वो भारतीय परंपरा को पूरी तरह से अपना चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वयरल हो रहा वीडियो

बता दें कि सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में वह तिरंगा लहराती दिख रहीं हैं। इस दौरान सीमे के बच्चे और सास स्वसुर भी मौजूद थे। सीमा हैदर तिरंगे की तरह साड़ी पहनी हुई हैं। सीर पर भारत माता की चुनरी बांधी हुई है। जबकि सचिन गले में तिरंगा लटका कर हांथ जोड़े खड़ा दिखा।

Tags:    

Similar News