Road Accident: नोएडा में भीषण सड़क हादसा, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी तेज टक्कर, दो की मौत

Road Accident: दुर्घटना का शिकार हुआ ई-रिक्शा में ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-16 03:17 GMT

Noida Road Accident (सोशल मीडिया) 

Noida Road Accident: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस रफ्तार के कहर से कई लोगों की जिंदगियों को काल के गाल में समा दिया है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार से जा रही BMW कार ने एक ई-रिक्श का जोरदार की टक्कर मारी दी है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर दो लोगों की मौत हो गई।

सुमित्रा अस्पताल के सामने हादसा

यह घटना सुबह 6 बजे घटी है। जब सुमित्रा अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार BMW कार (एचआर 26 ईबी 7770) ने सिटी सेंटर से 12-22 की ओर जा रहे ई-रिक्शा को जोरदार की टक्कर मारी दी। एक्सीटेंड इतना भीषण था कि ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए तो वहीं कार को भी काफी क्षति पहुंची है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल में दो लोगों ने तोड़ दाम

मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना का शिकार हुआ ई-रिक्शा में ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। इन पांच घायलों में 2 लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। तीन लोगों की स्थिति की काफी गंभीर बताई जा रही है। कार दुर्घटना का शिकार हुए सभी घायलों को नोएडा सेक्टर 10 के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किराया गया है। वहीं, ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए हैं, जिसका नबंर-यूपी 16 जेटी 4052 है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हालांकि मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं। इसकी जानकारी सभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News