Noida Top Engineering Colleges: नोएडा के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज से करें पढ़ाई, करियर को लग जाएंगे पंख

Noida Top 10 Engineering Colleges: इंजीनियरिंग आजकल के युवाओं के बीच काफी फेमस है। अगर आप भी इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो चलिए नोएडा के कुछ टॉप कॉलेज के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-03-03 03:52 GMT

Noida Top 10 Engineering Colleges (Photos - Social Media)

Noidas Top Engineering Colleges : आज का दौर इंजीनियरिंग का दौर है। स्कूली शिक्षा यानी 10वीं और 12वीं के बाद सभी को यह चिंता रहती है कि अब आगे क्या करना है। यह चिंता सिर्फ बच्चों को नहीं बल्कि उनके माता-पिता के लिए भी यह एक बड़ी चिंता है। हर माता-पिता अपने बच्चों को बेस्ट स्टडी देना चाहते है। हमारे पास 12वीं के बाद कई रास्ते होते है जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, आर्ट्स और कॉमर्स। हालाँकि, आज के ज्यादातर युवा इंजीनियरिंग का रास्ता चुनते है।

अगर आप भी इंजीनियरिंग रास्ता चुनना चाहते है और दिल्ली एनसीआर में बेस्ट और सबसे सस्ते इंजीनियरिंग कॉलेज देख रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम दिल्ली एनसीआर के आपको 10 सबसे बेहतर और सस्ते इंजीनियरिंग कॉलेज बताने जा रहें है।

दिल्ली-NCR के सबसे बेहतर 10 कॉलेज:

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी: दिल्ली में कई इंजीनियरिंग कॉलेज है। जहां आपको सस्ती फीस में बेहतर स्टडी मिल सकती है। दिल्ली-NCR में कम फीस वाले सरकारी कॉलेज में सबसे पहले नंबर पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू है। इस कॉलेज में BTech तो नहीं है, लेकिन MTech के 4 कोर्स की पढ़ाई करवाई जाती है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी


जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI): जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली के टॉप सरकारी कॉलेजों में से एक है। BTech पास स्टूडेंट्स यहां MTech के 31 कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं। यहां ज्यादातर इंजीनियरिंग कोर्स की फीस महज 31 हजार रुपये है।

जामिया मिलिया इस्लामिया


दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी : दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में BTech के कुल 7 कोर्स उपलब्ध हैं। इस कॉलेज में इसकी फीस 51.75 हजार रुपये है। यहाँ से आप इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मेकैनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और टूल इंजीनियरिंग में BTech कर सकते हैं।

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी


आईआईटी दिल्ली: आईआईटी दिल्ली में एडमिशन पाना इतना आसान नहीं है। इस कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और गेट परीक्षा का स्कोर होना जरुरी है। आईआईटी दिल्ली में BTech के 14 और MTech के 45 कोर्स की पढ़ाई करवाई जाती है।

आईआईटी दिल्ली


गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी: गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में स्तिथ है। इस कॉलेज में बीई/बीटेक के 16 और एमई/एमटेक के 17 कोर्सेस की पढ़ाई करवाई जाती है।

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी


मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी): मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में स्तिथ है। यहाँ आप BTech और MTech की पढ़ाई कर सकते है।

मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी


 


AMITY यूनिवर्सिटी: AMITY यूनिवर्सिटी BTech और MTech के लिए काफी प्रसिद्ध है। हालांकि, इस कॉलेज की फीस महंगी है। यहां छात्रों को 3 लाख 10 हजार रुपए एक साल की पढ़ाई के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं।

AMITY यूनिवर्सिटी


इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से भी छात्र BTech की पढ़ाई कर सकते हैं। इस कॉलेज में एक साल की पढ़ाई की फीस 4 लाख से ज्यादा है। हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले छात्रों को यहां स्कॉलरशिप मिल जाती है।

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी


गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी: छात्र गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से BTech कर सकते हैं। यहां से स्टडी के बाद जॉब मिलना आसान हो जाता है। हालाँकि, इसकी भी फीस ज्यादा है।

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी


जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी BTech की पढाई के लिए काफी लोकप्रिय है। इस कॉलेज में एडमिशन जेईई मेन के स्कोर के आधार पर दिया जाता है।

जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी


Tags:    

Similar News