फिल्मी कलाकारों की अयोध्या में फिर होगी रामलीला, भाग्यश्री निभाएगीं सीता का रोल

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के पहले पिछले कई सालों से अयोध्या में रामलीला का मंचन बंद पडा था।

Reporter :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-02 16:19 GMT

अयोध्या में रामलीला(फोटो-सोशल मीडिया)

Ayodhya RamLeela: पिछले साल की तरह इस बार भी दशहरा के मौके पर अयोध्या में फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला का आयोजन किया जाएगा। फिल्मी कलाकारों के चयन के साथ इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गयी है। 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होने वाली इस रामलीला में बालीवुड के कई कलाकारों ने पिछले वर्ष हिस्सा लिया था।

लेकिन इस बार राम और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को बदला जाएगा। इस बार सुपर हिट फिल्म 'मैने प्यार किया' की सफल अभिनेत्री भाग्यश्री सीता की भूमिका निभाएगी। अभी राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार का चयन नही किया गया है।

भाग्यश्री (फोटो-सोशल मीडिया)

रामलीला का मंचन बंद 

पिछली बार सीता की भूमिका में प्रसिद्ध टीवी कलाकार कविता जोशी तथा राम की भूमिका में अभिनेता सोनू नागर को चुना गया था। प्रसिद्ध अभिनेता असरानी नारद की भूमिका निभाएंगे।

इनके अलावा, कुंभकरण की भूमिका रजा मुराद तथा, बिंदु दारा सिंह करेंगे हनुमान का रोल निभाएगें। पिछली बार रामलीला में भरत की भूमिका रवि किशन तथा अंगद की भूमिका सांसद अभिनेता मनोज तिवारी ने निभाई शाहबाज खान को रावण की भूमिका दी गयी थी।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के पहले पिछले कई सालों से अयोध्या में रामलीला का मंचन बंद पडा था। पिछली सरकारों ने रामलीला के मंचन को अनावश्यक खर्च बताते हुए बंद करा दिया था। लेकिन योगी सरकार आने के बाद से यहां हर साल भव्य दीपावली के अलावा रामलीला का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें विदेशी कलाकारों को बुलाया जाता है।

पिछले चार सालों से यहां पर रामलीला के लिए लाओस, कंबोडिया, श्रीलंका, ट्रिनिडाड, इंडोनेशिया से भी कलाकार व लोग आ चुके हैं। हर साल दीपावली के पहले यहां कुछ न कुछ नया करने की परंपरा पड़ने से प्रदेश के अलावा अयोध्या के लोग भी काफी खुश नजर आ रहे है।

वहीं उन्हें लग रहा है कि इस तरह के आयोजन से अयोध्या को पर्यटन का लाभ मिलेगा और यहां अधिक पर्यटकों से रोटी रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Tags:    

Similar News