अयोध्या: सपा ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, मौजूद रहे ये नेता

स्वामी विवेकानंद जयंती के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवजनसभा जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव व संचालन यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो.शोएव ने किया।

Update: 2021-01-12 13:52 GMT
अयोध्या: सपा ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, मौजूद रहे ये नेता

अयोध्या : स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देशानुसार युवा साथियों द्वारा युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम गांधी पार्क में युवा फ्रण्टल संगठन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्धघाटन अध्यक्ष जय सिंह यादव और यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो.शोएव ने किया।

इन लोगों ने किया कार्यक्रम की शुरुआत

स्वामी विवेकानंद जयंती के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवजनसभा जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव व संचालन यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो.शोएव ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवहा, अयोध्या विधानसभा के पूर्व विधायकपूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन पांडेय समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बखतियार खान,समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, बाबूराम गौड़ ईश्वर लाल वर्मा, जगन्नाथ पाल, नीरज आदि लीग मौजूद रहे।

अखिलेश यादव के आवाहन पर मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर युवा ढेरों कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिस कड़ी में सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ता झंडा लेकर सिविल लाइन गांधी पार्क में इकट्ठा हुए यहां पर काफी देर तक यह कार्यक्रम चला वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आवाहन किया पार्टी किसान आंदोलन पर न्यायालय के द्वारा लिए गए निर्णय को किसानों की जीत बताया है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा से राज्यपाल चिंतित, CM को किया तलब

रिपोर्टर : नाथ बख्श सिंह

ये भी पढ़ें : कार में हुआ जोरदार ब्लास्ट, आग से मचा हड़कंप, फरार हुआ वाहन मालिक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News