महिला सशक्तिकरण: गोरखपुर के इस पेट्रोल पंप पर सिर्फ महिलाएं करेंगी काम

गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर सहजनवा कस्बे के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर अब सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। महिलाएं ही पेट्रोल-डीजल भरेंगी और रुपये के लेन-देन का भी काम करेंगी।

Update: 2021-02-27 17:10 GMT
गोरखपुर के इस पेट्रोल पंप पर सिर्फ दिखेंगी महिलाएं, जानें ऐसा क्या है यहां

गोरखपुर: गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर सहजनवा कस्बे के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर अब सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। महिलाएं ही पेट्रोल-डीजल भरेंगी और रुपये के लेन-देन का भी काम करेंगी। महिलाओं को सफर में आराम मिल सके इसके लिये यहां ऑटोमैटिक सैनिटेरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगाई है। इस सुविधा के साथ यहां सीएनजी भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: झांसी: पंचायत चुनाव को लेकर प्लान ‘110 जी’ तैयार, जानिए इसके बारे में

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीकान्त माधव वैद्य ने शनिवार को इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित पेट्रोल पंप को 14 महिलाएं संचालित करेंगी। ऐसे मे यह पम्प महिला सशक्तिकरण का संदेश देता है। वैद्य ने पम्प पर कार्यरत 14 महिला-कर्मचारियों और बल्क एथनॉल के उपभोक्ता बालाजी बल्क कैरियर को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकारी निदेशक उमाकांत प्रसाद सिंह, मुख्य महाप्रबंधक रिटेल सेल्स सुब्रत कर, मुख्य महाप्रबन्धक (संस्थागत व्यापार) एसएच रियाज़, सीडीआरएसएम अभ्युदय कुमार शाही समेत अन्य मौजूद रहे।

महिला सशक्तिकरण का जीवन्त चित्र प्रस्तुत करेगा पंप

पम्प के शुभारंभ पर आए श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने से समग्र रूप में देश को मदद मिलती है क्योकि महिलाएं सकारात्मक सामाजिक बदलाव की कुंजी रखती हैं। हमें देशहित में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी में उत्तरोत्तर वृद्धि करना है तो इसके लिए हमें स्वयं आगे आना होगा और नए-नए प्रयास करने होंगे। आशा व्यक्त किया कि महिलाओं द्वारा संचालित यह पेट्रोल-पम्प भी भविष्य में महिला सशक्तिकरण का जीवन्त चित्र प्रस्तुत करेगा।

ये भी पढ़ें: बस्ती पहुंचे राजभर ने BJP पर साधा निशाना, कहा- RSS ने शुरू किया टोपी का प्रचलन

पम्प पर ऑटोमैटिक सैनिटेरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

महिलाओं को सफर में आराम मिल सके इसके अंतर्गत इंडियन ऑयल ने अपने इस पेट्रोल-पम्प पर ऑटोमैटिक सैनिटेरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगाया है। पम्प पर पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी की सुविधा भी उपलब्ध है। वैद्य ने पम्प पर क्यूलॉक-क्विक ल्यूब ऑयल चेंज की सुविधा भी उपलब्ध की। जहां गाड़ियों के पुराने इंजन आयल बदले जाएंगे। जिसके लिए कोई सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा।

रिपोर्ट-पूर्णिमा श्रीवास्तव

Tags:    

Similar News