समुद्र पार वाला निकाह: लड़का सऊदी मे-लड़की मुंबई में, मेरठ में हुई शादी

कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लॉक डाउन में लोगों की आवाजाही नहीं हो पा रही। ऐसे में तय कुछ शादियां तो टाल दी गई, लेकिन कुछ शादियां लॉक डाउन मे अनूठे तरीके से हो रही है।

Update: 2020-04-23 09:55 GMT
समुद्र पार वाला निकाह: लड़का सऊदी मे-लड़की मुंबई में, मेरठ में हुई शादी

मेरठ। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लॉक डाउन में लोगों की आवाजाही नहीं हो पा रही। ऐसे में तय कुछ शादियां तो टाल दी गई, लेकिन कुछ शादियां लॉक डाउन मे अनूठे तरीके से हो रही है। मेरठ से मुंबई बारात नहीं जा सकी। दूल्हा सऊदी अरब आबूधाबी में है और दुल्हन मुंबई थी। मेरठ के शाहपीर गेट इलाके में पूर्वा अब्दुल वाली गली में मोबाइल पर कॉल कनेक्ट की। नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी ने निकाह पढ़ाया।

ये भी पढ़ें...कोरोनाः कुछ सख्तियां जरूरी, अध्यादेश में भी हो सुधार, डरें नहीं

शॉपिंग मॉल में 5 सालों से असिस्टेंट मैनेजर

आपको बतादे के पूर्वा अब्दुल वाली गली में नदीम अहमद सिद्दीकी रहते है। उनका बेटा वसीम अहमद सऊदी अरब में आबूधाबी में एक शॉपिंग मॉल में पांच सालों से असिस्टेंट मैनेजर है।

मुंबई में मीर रोड पर रहने वाली सैय्यद वसी रजा की बेटी सैय्यद आफरीन बानो से शादी तय हुई। शादी की तारीख रविवार यानि 19 अप्रैल तय हुई थी। लॉक डाउन के कारण वसीम अहमद मेरठ नहीं आ सका।

वॉइस कॉलिंग के जरिए निकाह की रस्म अदा

इसके चलते नदीम अहमद बेटे के साथ बारात लेकर मुंबई नहीं जा सके। फिर तय हुआ कि मोबाइल पर कॉल कनेक्ट करके वॉइस कॉलिंग के जरिए निकाह की रस्म करा ली जाए।

ये भी पढ़ें...एंबुलेंस पर ताबड़तोड़ पत्थर: नहीं मान रहे ये हमलावर, खौफ में आए लोग

जिसके बाद मेरठ में नदीम अहमद सिद्दीकी के आवास पर नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी पहुंचे। यहां पांच लोग मौजूद रहे।

 

 

निकाह पढ़ाने के साथ ही दुआ कराई गई

फोन पर एक तरफ सऊदी अरब में वसीम अहमद तथा दूसरी ओर मुंबई में सैय्यद वसी रजा को कनेक्ट किया। तीनों स्थानों पर बातें शुरू हुई।

नायब शहर काजी ने पहले मुंबई में लड़की पक्ष के लोगों और फिर सऊदी अरब में लड़के से बात की। फिर उन्होंने निकाह पढ़ाया। इस दौरान मोबाइल ऑन रहे। निकाह पढ़ाने के साथ ही दुआ कराई गई।

इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान सैय्यद जमाल अहमद, हाजी अनवार अहमद, आफाक इम्तियाज, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...तानाशाह की खूबसूरत पत्नी: साए की तरह रहती हैं साथ, ऐसी है लव स्टोरी

रिपोर्ट - सादिक़ खान

Tags:    

Similar News