Meerut News: मेरठ में प्रतिज्ञा पदयात्रा के जरिये कांग्रेसियों ने किए भाजपा सरकार पर प्रहार

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांग्रेस नेतृत्व के आव्हान पर महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकली गई। शहीद हुए किसानों के घर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी संवेदना व्यक्त करेंगे।

Report :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update:2021-11-20 21:37 IST

मेरठ में कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा'

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांग्रेस नेतृत्व के आव्हान पर आज मेरठ के किठौर विधानसभा (Kithor Assembly) के भावनपुर गांव (Bhavanpur Village) से ज्ञानपुर (Gyanpur) तक 'महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा' निकली गई। इसके अलावा सिवालखास, सरधना एवं हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्रों (Hastinapur Assembly Constituencies) में भी पदयात्रा निकाली गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अवनीश काजला (Congress District President Avnish Kajla) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) में महंगाई, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न चरम पर है, इससे निजात पाने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना जरूरी है। महासचिव प्रियंका गांधी ने आठ प्रतिज्ञा की है, प्रदेश में पार्टी की सरकार आने पर सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। इस दौरान ग्रामीणों को प्रतिज्ञा पत्र भी वितरित किए गए और प्रतिज्ञा की गई।

20 लाख नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा- नसीम खान

कांग्रेस के प्रदेश सचिव नसीम खान (Congress state secretary Naseem Khan) ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञा की है उन सभी को पूरा करने का संकल्प लेकर हम सभी कांग्रेस जन पूरे प्रदेश में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा व पदयात्रा का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा की है विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। इंटर में पढ़ रही छात्राओं को मोबाइल फोन व बीए में पढ़ रही छात्रा को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। 20 लाख नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा।



यूपी में कांग्रेस की सरकार आई तो बिजली का बिल माफ (Electricity bill waived) कर दिया जाएगा। किसानों का पूरा कर्ज माफ करने के साथ आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। पदयात्रा में   प्रदेश सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान रुस्तम सैफी, डॉ जाहिद वाहिद त्यागी, आशाराम, राकेश कुशवाहा, मोहित सांगवान ,मुस्तकीम, अफलातून, शरद तोमर, जाहिद सैफी ,तनवीर अहमद, मुद्दासिर मोबिन, नौशाद, व प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर आदि मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।

शहीद हुए किसानों के घर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी संवेदना व्यक्त करेंगे

जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. हरिकिशन अंबेडकर (District Congress Spokesperson Dr. Harikishan Ambedkar) के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व के आव्हान पर ही आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में रजपुरा ब्लाक और अन्य ब्लॉकों पर किसान विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव मेरठ प्रभारी नसीम खान रहें।  जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.हरिकिशन अंबेडकर के अनुसार शाम को सभी ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ता कैंडल मार्च निकाल कर शहीद हुए किसानों के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ता जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी व प्रियंका गांधी जी की तरफ से संवेदना व्यक्त करगें।

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार कांग्रेस पार्टी (congress party) ने पहले दिन से किसान विरोधी बिलों का विरोध किया है। पंजाब ,हरियाणा में राहुल गांधी जी द्वारा टैक्टर यात्रा हो या उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी जी द्वारा लगातार किसान पंचायतें करना और अन्य राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी ने लगातार किसानों का उनके इस आंदोलन में समर्थन किया है ।जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा काले किसान विरोधी बिलों का वापस होना पूरे देश के किसानों की जीत है,बिल वापस होने से अहंकारी सरकार का घमंड टूटा है,देश का किसान जीता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News