Meerut News: भाजपा नेता ने कहा- मोदी-योगी की सेना को श्रीराम की सेना, विपक्षी दलों को रावण की सेना बताया

Meerut News:भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा दोनों ओर सेनायें खड़ी हो गई हैं, एक तरफ़ श्री मोदी जी, श्री योगी जी की श्री राम की सेना है दूसरी तरफ़ सपा, बसपा, कांग्रेस जैसी रावण रुपी सेना है।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-11-14 17:15 GMT

Meerut News: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा (Vineet Agarwal Sharda) ने आज यहां कहा कि "प्रदेश में विधानसभा के चुनाव का बिगुल बज गया है। दोनो ओर सेनायें खड़ी हो गई हैं, एक तरफ़ श्री मोदी जी, श्री योगी जी की श्री राम की सेना है दूसरी तरफ़ सपा, बसपा, कांग्रेस जैसी रावण रुपी सेना है। प्रदेश की जनता को फ़ैसला करना है कि श्री राम के साथ जाना है या रावण के साथ।" विनीत अग्रवाल शारदा आज रात यहां ट्रांसपोर्ट नगर में भाजपा (BJP) व्यपार प्रकोष्ठ मेरठ महानगर की बैठक को मुख्यअतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का व्यापारियों ने प्रतीक चिह्न देकर शॉल उड़ा कर फूलों मालायों से ज़ोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता महानगर संयोजक अनील अग्रवाल की। संचालन सह संयोजक अनुज मित्तल ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ 16 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक प्रदेश की हर कमिशनरी में व्यापारी सम्मेलन करेगा।

व्यापारी सम्मेलन की शुरुआत 16 नवम्बर को सहारनपुर से

व्यापारी सम्मेलन की शुरुआत 16 नवम्बर को सहारनपुर से होगी। इसके बाद 17 नवम्बर को हापुड़ में व्यापारी सम्मेलन होगा। 18 को अलीगढ़ में 22 नवम्बर को आगरा में, 23 को बहराइच एवं बस्ती में व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा। अयोध्या में 24 नवम्बर को बलिया में 25 को मिर्ज़ापुर में 26 को वाराणसी में 27 को प्रयागराज एवं सुल्तानपुर में 28 को चित्रकूट में 29 को कानपुर में 1 दिसम्बर को मुरादाबाद एवं बरेली में 2 दिसम्बर को लखनऊ, हरदोई एवं झाँसी में 4 दिसम्बर को व्यापारी सम्मेलन होंगे।

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा (BJP leader Vineet Agarwal Sharda) के अनुसार व्यापारी सम्मेलनो में देश, प्रदेश के वरिष्ठ मन्त्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री भाग लेंगे । भाजपा नेता शारदा ने कहा कि हापुड़ के १७ नवम्बर के सम्मेलन में मेरठ से बड़ी संख्या में व्यापारी भाग लेंगे हापुड़ के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह एवं प्रदेश सरकार के मंत्री अतुल गर्ग भाग लेंगे।

सम्मेलन उपरान्त संवाददताओं से बातचीत में विनीत शारदा ने कहा कि व्यापारियो के मान-सम्मान स्वाभिमान की रक्षा भाजपा ही करती आयी है आगे भी भाजपा ही करेगी। आज प्रदेश में राम राज्य है। व्यापारी सुरक्षित है। 24 घण्टे बिजली है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी सुधरी है। वरना सपा के अखिलेश बाबू की सरकार में प्रदेश में लूट डकैती आम बात थी। व्यापारियो की हत्या, रंगदारी,चौथ-बसूली से उत्तर प्रदेश जल रहा था। अखलेश बाबू ने प्रदेश को 25 वर्ष पीछे कर दिया था। आज योगी जी की सरकार में अपराधी जेल में है या प्रदेश के बाहर है या फिर यमराज के पास पहुँचा दिये गये हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि

भाजपा सरकार ने व्यापारियो को ३ हज़ार रुपए प्रति माह पैंशन योजना शुरु की। 10 लाख का दुर्घटना बीमा दिया, छोटे छोटे रेहड़ी-पटरी वालों को 10 हज़ार रुपये दिये। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 18 करोड़ युवायो को 50 हज़ार से 10 लाख तक का लोन बगैर गारंटी के दिया। करोड़ों युवाओं को रोज़गार देना सिखाया। आज देश में मोदी जी प्रदेश में योगी जी की सरकारें राम राज्य की तरह रही हैं।

2022 विधान सभा में भाजपा की 359 सीटें आयेंगी- विनीत शारदा

विनीत शारदा ने एक सवाल के जवाब में दावा किया कि 2022 विधान सभा में भाजपा की 359 सीटें आयेंगी। फिर से योगी आदित्य नाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। विनीत शारदा ने व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को 7 दिन में सभी बाज़ारों के बाज़ार संयोजक बनाने के साथ ही हर बूथ पर 10 व्यापारी खड़े करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकान- दुकान जाकर सदस्ता अभियान की शुरुआत करें। बड़ी संख्या में व्यापारियो को भाजपा का सदस्य बनाये।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021


Tags:    

Similar News