UP Election 2022: कांग्रेस ने मेरठ सीट से उम्मीदवारों की घोषणा की, इन चेहरों को उतारा मैदान में

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के नामांकन से दो दिन पहले अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-01-20 17:18 GMT

कांग्रेस झंडे की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

UP Election 2022: कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ जनपद की सिवालखास,सरधना व मेरठ दक्षिण सीट से उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस तरह कांग्रेस ने मेरठ जनपद की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। मेरठ में केवल कांग्रेस ही हैं जिसने दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस पार्टी (Congress) ने पहले चरण के नामांकन से दो दिन पहले अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मेरठ कैंट से जिला अध्यक्ष अवनीश काजला (Avneesh Kajla) को टिकट दिया गया है। वहीं, मेरठ शहर से नगर निगम में उपाध्यक्ष रंजन शर्मा को टिकट देकर शहर में भाजपा के लिए कड़ी चुनौती तैयार कर दी है। भाजपा ने भी कमल दत्त शर्मा को शहर सीट से मैदान में उतारा है। इसके अलावा मेरठ दक्षिण से नफीस सैफी, सरधना से सैय्यद रियानुद्दीन और सिवालखास से जगदीश शर्मा को टिकट दिया है।

कांग्रेस चुनाव चिन्ह के झंडे की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

इससे पहले कांग्रेस ने किठौर से बबीता गुर्जर और हसनापुर से अभिनेत्री और मॉडल अर्चना गौतम को टिकट दिया था। 26 साल की अभिनेत्री अर्चना गौतम ने दो महीने पहले भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले अर्चना अब तक कई ब्यूटी कांटेस्ट का हिस्सा रहीं। उनका कहना है कि उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। अपनी राजनीति की शुरुआत बताते हुए अर्चना ने कहा कि एक दिन वो टीवी देख रही थीं। उन्होंने प्रियंका गांधी को देखा, उनका स्लोगन था 'लड़की हूं लड़ सकती हूं।

वहां से प्रेरित होकर राजनीतिक में आने का मन बना लिया। अर्चना गौतम कल कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर नामांकन दाखिल कर देंगी। वैसे,अर्चना गौतम को आज अपना नामांकन दाखिल करना था। अर्चना गौतम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नामांकन में हुए संशोधन के चलते नई प्रक्रिया के तहत उन्हें अपना नामांकन एवं अन्य दस्तावेज पूरे करने थे, जो आज पूरे नहीं हो सके। उनका कहना है कि अब वह शुक्रवार को नामांकन करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए मेरठ जनपद की सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।

Tags:    

Similar News