Saharanpur News: मुस्लिम के आईकॉन बने योगी आदित्यनाथ, बोले हम चाहते हैं अगली सरकार भाजपा की बने

Saharanpur News: सहारनपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया, रैली में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने उन्हें अपना पसंदीदा नेता बताया।

Report :  Neena Jain
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-12-03 12:49 GMT

सहारनपुर में मुस्लिम महिलाओं के फेवरेट नेता बने योगी-मोदी  

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) आज सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय (Maa Shakambhari Devi University) का शिलान्यास किया और इस दौरान उन्होंने रैली को भी संबोधित किया इस रैली में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ी।

मुस्लिम महिलाओं का कहना था कि योगी (CM Yogi) और मोदी (PM Modi) उनके बहुत ज्यादा फेवरेट (Favorite) हैं और सबसे बड़ी बात है मोदी सरकार (Modi Government) ने जो तीन तलाक (triple talaq) को खत्म करने का काम किया है, उस पर कानून बनाया है, उससे उनके जीवन को बहुत राहत मिली है।

महिलाओं ने कहा कि अब लड़कियां अपने घर में नहीं रहती बल्कि ससुराल में रहती हैं। अब उन्हें डर नहीं है कि उनका पति ना जाने कब तीन तलाक देकर घर के बाहर का रास्ता दिखा दे।

मोदी और योगी की सरकार में महिलाओं को विशेष रूप से सुरक्षा मिली है- मुस्लिम महिला

मुस्लिम महिलाओं (muslim women) का कहना था मोदी (PM Narendra Modi) और योगी (CM Yogi Adityanath) की सरकार में महिलाओं को विशेष रूप से सुरक्षा मिली है छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी हुई है। अगर रात को भी अकेली चली जाएं तो उन्हें खौफ नहीं होता अन्यथा पहले दिन में घर से बाहर जाते हुए भी डर लगता था।


योगी और मोदी हैं सबसे ज्यादा पसंदीदा नेता

मुस्लिम पुरुषों का कहना था कि उन्हें योगी और मोदी इतने पसंद हैं कि जहां भी इन की रैली होती है वह इन्हें सुनने जरूर जाते हैं। और वे चाहते हैं आने वाली सरकार प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की हो और योगी ही मुख्यमंत्री बनें उनका कहना था कि योगी सरकार में अपराध कम हुए हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News