Election Results Shamli: जिले में गठबंधन कार्यकर्ताओं की EVM निगरानी जारी, SP ने लिया जायजा, सुरक्षा पुख्ता

Shamli Election Results: गठबंधन प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उनके अधिकारियों पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए मंडी स्थल पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपने कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया है।

Written By :  Rakesh Mishra
Published By :  aman
Update: 2022-03-09 09:39 GMT

EVM

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। वहीं, तीनों विधानसभा कैराना थाना भवन और शामली की मतगणना के लिए तीन काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं, जिसमें टेबल व कुर्सियां लगा दी गई हैं। साथ ही, ईवीएम (EVM) की निगरानी के लिए गठबंधन प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी स्थल पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। ताकि, ईवीएम ना बदली जा सके।

गठबंधन प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उनके अधिकारियों पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए मंडी स्थल पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपने कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया है। क्योंकि, लगातार अखिलेश यादव व उनके प्रत्याशियों द्वारा भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जगह-जगह पर ईवीएम मशीनें मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

ऐसे में शामली जिले के नवीन मंडी स्थल पर गठबंधन प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने अपने लोगों को तैनात कर दिया है। जिले के एसपी, सीओ सहित पुलिस बल लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हैं। वहीं, जहां ईवीएम मशीनें रखी हुई है वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। सीसीटीवी भी लगा दिया गए हैं। मतगणना स्थल पर कुर्सियां टेबल सहित अन्य व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

Tags:    

Similar News