Shamli News: किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक घर पर पुलिस का पहरा

Shamli News : किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलना चाहता था, लेकिन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को घर पर ही पुलिस ने कैद कर लिया।

Report :  Pankaj Prajapati
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-12-29 09:36 GMT

Shamli News : किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक घर पर पुलिस का पहरा

Shamli News : शामली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मालिक को शामली पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। सवित मलिक के घर पर रात से ही पुलिस पहरा लगा हुआ है। सवित मलिक ने बताया कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आज गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलना चाहता था, जिसके लिए उन्होंने समय भी मांगा था। गन्ना मंत्री सुरेश राणा उनसे मिलने की बजाय उनके घर पर पुलिस का पहरा लगवा दिया और उन्हें घर में नजरबंद कर दिया।

गन्ना मंत्री सोसाइटी का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे

आपको बता दें मामला जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना का है, जहां पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक का आवास है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक गन्ना की समस्या को लेकर कुछ किसानों के साथ गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलना चाहते थे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा गन्ना सोसाइटी का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे। उसी को लेकर सवित मलिक गन्ना समस्या को लेकर गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलना चाहते थे।

सभी प्रदेश की चीनी मिल भुगतान कर रही हैं

 राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक का कहना है कि गन्ना मंत्री के इशारे पर मेरे घर पर पुलिस भेजी गई है, ताकि किसान अपनी गन्ना समस्या को लेकर मंत्री से बता ना कर सके। आज शामली के अंदर गन्ना मंत्री गन्ना समिति की बिल्डिंग का शिलान्यास करने के लिए आए। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिलना चाहते थे। गन्ना मंत्री हम लोगों से मिलने की बजाए हमारे घर पर पुलिस का पहरा लगवा दिया। हम लोग पूछना चाहते थे सभी प्रदेश की चीनी मिल भुगतान कर रही हैं। 100% से अधिक कुछ मिलो ने भुगतान कर दिया है। शामली जनपद में तीन चीनी मिले हैं, जिस पर करोड़ों रुपए अभी तक बकाया है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलना चाहता था। ऐसा क्या है जो गन्ना मंत्री किसानों से नहीं मिलना चाहते हैं।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News