UP Election 2022: 30 अक्टूबर को शामली में गरजेंगे शिवपाल, पूरे प्रदेश भर में चल रही प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा

UP Election 2022: जिला अध्यक्ष धीरज तोमर ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा 30 अक्टूबर को शामली पहुंचेंगी।

Report :  Pankaj Prajapati
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-10-28 13:47 GMT

शिवपाल की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) नजदीक आ रहे हैं, तमाम राजनीतिक दल सक्रिय होने लगे हैं। कोई आशीर्वाद पथ यात्रा कर रहा है तो कोई वोटरों को अपने पक्ष में साधने के लिए उनके बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख बांट रहा है। आगामी 30 अक्टूबर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (National President Shivpal Yadav) उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा को लेकर पहुंचेंगे। जहां जनपद शामली में उनका शामली की तीनों विधानसभाओं में कई जगह पर जोरदार स्वागत किये जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। शिवपाल की सामाजिक परिवर्तन यात्रा में उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव (National General Secretary Aditya Yadav), प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी (State President Sunder Lal Lodhi) औऱ राष्ट्रीय महासचिव वीरपाल यादव (National General Secretary Veerpal Yadav) शामिल रहेंगे।

आपको बता दें कि आज जनपद शामली में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party) के जिला अध्यक्ष धीरज तोमर ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया शिवपाल यादव (National President Shivpal Yadav) सामाजिक परिवर्तन यात्रा को लेकर आगामी 30 अक्टूबर को शामली (Shamli) पहुंचेंगे जहां पर उनका शामली की तीनों विधानसभाओं में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। सबसे पहले वह सहारनपुर जनपद से शामली जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे जहां पर बॉर्डर पर उनका स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद उनका प्रोग्राम कस्बा थाना भवन में रखा गया है जिसके बाद शामली के एसटी तिराहा, उसके बाद शामली शहर के फूल मार्केट और उसके बाद कांधला कस्बे में उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। उनकी सामाजिक परिवर्तन यात्रा शामली जनपद में सहारनपुर शामली बॉर्डर से शुरू होकर शामली बागपत बॉर्डर पर खत्म होगी, जिसमें वह पार्टी की नीतियों से शामली की जनता को अवगत कराएंगे और बीजेपी पार्टी की गलत नीतियों का विरोध भी करेंगे।

जिलाध्यक्ष धीरज तोमर (District President Dheeraj Tomar) ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सामाजिक परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश भर में चल रही है जो सरकार की गलत नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार किसानों का मुद्दा, गन्ना भुगतान को लेकर है, 4 साल पहले पार्टी का गठन हुआ है, यात्रा का उद्देश्य अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करना भी है और सरकार की गलत नीतियों का विरोध भी है। तीनों विधानसभा से जैसे ही परिवर्तन यात्रा निकलेगी वहां एक सूक्ष्म कार्यक्रम रखा गया है और जन-जन तक हम गांव-गांव घूम रहे हैं ताकि लोग इकट्ठे होकर के हमारी पार्टी से जुड़ें।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News