मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि का शिलान्यास कर साधे कई निशाने

PM Modi visit to Aligarh: पीएम मोदी ने आज अपने भाषण में कहा कि यूपी के लोग भूल नहीं सकते यहां किस घोटाले होते थे, राज-काज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था। साथ ही सीएम योगी की जमकर तारीफ भी की।

Newstrack :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-09-14 03:46 GMT

पीएम मोदी (फोटो : सोशल मीडिया )

PM Modi visit to Aligarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज अलीगढ़ (Aligarh) में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (Raja Mahendra Pratap Singh University) का शिलान्यास करके भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। राजा महेंद्र सिंह के बहाने भाजपा ने एक ओर कांग्रेस को निशाना बनाया है कि उसने ऐसी महान विभूतियों को भूला दिया, दूसरी तरफ जाट वोटों के प्रभाव वाली सौ से अधिक सीटों पर एक संदेश देने की कोशिश की है क्योंकि राजा महेंद्र प्रताप सिंह जाट समुदाय से आते थे।

मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि छोटी जोत वालों को ताकत दी जाए। डेढ़ गुणा MSP हो, किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार हो, बीमा योजना में सुधार हो, 3 हज़ार रुपए की पेंशन की व्यवस्था हो, ऐसे अनेक फैसले छोटे किसानों को सशक्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी के लोग भूल नहीं सकते कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे, किस तरह राज-काज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था। आज योगी जी की सरकार पूरी ईमानदारी से यूपी के विकास में जुटी हुई है।

गुंडों- माफियाओं की मनमानी से चलता था शासन-प्रशासन

उन्होंने कहा, एक दौर था जब यहां शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं। मोदी ने कहा मुझे आज ये देखकर बहुत खुशी होती है कि जिस यूपी को देश के विकास में एक रुकावट के रूप में देखा जाता था, वही यूपी आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा आज उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के हर छोटे-बड़े निवेशक के लिए बहुत आकर्षक स्थान बनता जा रहा है। ये तब होता है जब निवेश के लिए ज़रूरी माहौल बनता है, जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। आज उत्तर प्रदेश डबल इंजन सरकार के डबल लाभ का एक बहुत बड़ा उदाहरण बन रहा है।

आधुनिक ग्रेनेड और राइफल

मोदी ने कहा आज देश ही नहीं दुनिया भी देख रही है कि आधुनिक ग्रेनेड और राइफल से लेकर लड़ाकू विमान, ड्रोन, युद्धपोत तक भारत में ही निर्मित किए जा रहे है। भारत दुनिया के एक बड़े defence importer की छवि से बाहर निकलकर दुनिया के एक अहम defence exporter की नई पहचान बनाने की तरफ बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के जीवन से हमें अदम्य इच्छाशक्ति, अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली जीवटता सीखने को मिलती है। वो भारत की आजादी चाहते थे और अपने जीवन का एक-एक पल उन्होंने इसी के लिए समर्पित कर दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा हमारी आजादी के आंदोलन में ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्वों ने अपना सब कुछ खपा दिया। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और राष्ट्र नायिकाओं की तपस्या से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया। उन्होंने कहा उनकी गाथाओं को जानने से देश की कई पीढ़ियां वंचित रह गईं। 20वीं सदी की उन गलतियों को आज 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है।

किया कल्याण सिंह को याद

इसी के साथ कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा मैं आज इस धरती के महान सपूत, स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश होते।



राजा महेंद्र ने जमीन का एक बड़ा हिस्सा किया था दान आपको बता दें, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी। उस विश्वविद्यालय के इतिहास में इन्हें कोई स्थान नहीं दिया गया। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी जो इनफार्मेशन दिए गए हैं, वो सिर्फ सैय्यद अहमद खान के योगदान का जिक्र किया गया है, लेकिन विश्वविद्यालय के लिए जमीन का एक बड़ा हिस्सा दान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह का कोई उल्लेख नहीं है। इसी भूल को सुधारने के लिए सीएम ने अलीगढ़ जनपद में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विश्वविद्यालय स्थापना की घोषणा की थी।

101.41 करोड़ रुपए की लागत यह विश्वविद्यालय जनपद अलीगढ़ की तहसील कोल के ग्राम लोधा एवं ग्राम मूसेपुर करीब जिरौली के कुल 92.27 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, छात्रावास, आवासीय भवन आदि के निर्माण के प्रथम चरण के लिए 101.41 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। अलीगढ़ मण्डल के 395 महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होंगे।

Live Updates
2021-09-14 07:51 GMT

पीएम ने किसानोंं के जमीन के बारे में की चर्चा

पीएम ने किसानों के जीवन में हुए बदलाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा, "आज की अनेक पीढ़ियां उन सुधारों के कारण एक गरिमामय जीवन जी पा रही हैं। देश के जिन छोटे किसानों की चिंता चौधरी साहब को थी, उनके साथ सरकारएक सारथी की तरह खड़ी रहे, यह बहुत जरूरी है। इन छोटे किसानों के पास 2 हेक्टर से भी कम जमीन है और हमारे देश में छोटे किसानों की संख्या 80 प्रतिशत से ज्यादा है। यानी देश के 10 किसानों के पास जो जमीन है उसमें 8 किसान ऐसे है जिनके पास छोटे से जमीन का हिस्सा है।"


2021-09-14 07:43 GMT

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हुआ बदलाव

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, "आजादी के इस अमृत काल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी तेजी से बदलाव हो रहे है। बदलाव के साथ कैसे तालमेल बैठाना पड़ता है, इसका रास्ता स्वयं चौधरी चरण सिंह ने दशकों पहले देश को दिखाया है। जो रास्ता चौधरी साहब ने दिखाया, उनसे देश के खेती, मजदूरों और छोटे किसानों को कितना लाभ हुआ, ये सब हम जानते हैं।"

2021-09-14 07:36 GMT

केंद्र का प्रयास, छोटी जोत वालों को ताकत दी जाए

किसानों के बारे में चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि छोटी जोत वालों को ताकत दी जाए। डेढ़ गुणा MSP हो, किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार हो, बीमा योजना में सुधार हो, 3 हज़ार रुपए की पेंशन की व्यवस्था हो, ऐसे अनेक फैसले छोटे किसानों को सशक्त कर रहे हैं।"


2021-09-14 07:32 GMT

माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे - PM नरेंद्र मोदी

यूपी की विकास की बाते करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "एक दौर था जब यहां शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं। यूपी के लोग भूल नहीं सकते कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे, किस तरह राज-काज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था। आज योगी जी की सरकार पूरी ईमानदारी से यूपी के विकास में जुटी हुई है।"

2021-09-14 07:27 GMT

आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है यूपी- PM मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने योगी सरकार के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा, "मुझे आज ये देखकर बहुत खुशी होती है कि जिस यूपी को देश के विकास में एक रुकावट के रूप में देखा जाता था, वही यूपी आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के हर छोटे-बड़े निवेशक के लिए बहुत आकर्षक स्थान बनता जा रहा है। ये तब होता है जब निवेश के लिए ज़रूरी माहौल बनता है, जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। आज उत्तर प्रदेश डबल इंजन सरकार के डबल लाभ का एक बहुत बड़ा उदाहरण बन रहा है।"


2021-09-14 07:22 GMT

पीएम ने आगे कहा, "राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के जीवन से हमें अदम्य इच्छाशक्ति, अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली जीवटता सीखने को मिलती है। वो भारत की आजादी चाहते थे और अपने जीवन का एक-एक पल उन्होंने इसी के लिए समर्पित कर दिया था।"


2021-09-14 07:20 GMT

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के योगदान को नमन- पीएम मोदी

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को नमन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहा है, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तो इन कोशिशों को और गति दी गई है। भारत की आजादी में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के योगदान को नमन करने का ये प्रयास ऐसा ही एक पावन अवसर है।"


2021-09-14 07:17 GMT

राष्ट्र नायकों से परिचित नहीं देश की अगली पीढ़ी- मोदी

राष्ट्र नायकों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हमारी आजादी के आंदोलन में ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्वों ने अपना सब कुछ खपा दिया। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और राष्ट्र नायिकाओं की तपस्या से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया।"

2021-09-14 07:12 GMT

राष्ट्र भक्तों से भरा भारत का इतिहास- PM मोदी 

प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "भारत के हजारों वर्षों का इतिहास ऐसे राष्ट्र भक्तों से भरा है, जिन्होंने समय-समय पर भारत को अपने तप और त्याग से दिशा दी है।" उन्होंने आगे कहा है कि "महाराजा सुहेल देव जी हों, दीनबंधु चौधरी छोटूराम जी हों या फिर अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी, राष्ट्रनिर्माण में इनके योगदान से परिचित कराने का ईमानदार प्रयास आज देश में हो रहा है।"

2021-09-14 07:05 GMT

पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को किया याद

अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं आज इस धरती के महान सपूत, स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं।आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश होते।"

Tags:    

Similar News