पुलिस ने किया फर्जी सेल्स टैक्स अधिकारियों का भंडाफोड़, लोगों से ऐसे करते थे वसूली

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां शनिवार को पुलिस एक जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्नाव पुलिस ने एक व्यक्ति की सूचना पर फर्जी सेल टैक्स अधिकारियों के गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने एक बोलेरो के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Update:2020-01-04 20:17 IST

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां शनिवार को पुलिस एक जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्नाव पुलिस ने एक व्यक्ति की सूचना पर फर्जी सेल टैक्स अधिकारियों के गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने एक बोलेरो के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर ट्रकों से वसूली करते थे। गिरफ्तार 4 आरोपी उन्नाव के असींवन थाना क्षेत्र के गांव महोलिया शाहपुर और दो उन्नाव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

हाथरस के रहने वाले रघुराज नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी गाड़ी को बोलेरो सवार 6 लोगों ने रोका और खुद को सेल टैक्स अधिकारी बताकर 500 रुपये वसूले। आरोपियों ने एक और गाड़ी चालक से 2200 रुपए वसूले थे। पीड़ित चालकों ने इसकी शिकायत थाना असींवन में की तो पता चला कि वे फर्जी लोग हैं जो अवैध रूप से पैसे वसूली कर रहे हैं। इसके बाद थाना आसीवन पुलिस ने मुरौव्वतपुर मोड़ के पास बोलेरो को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें...कोटा में बच्चों की मौत पर पायलट ने CM गहलोत को घेरा, कहा- तय हो जिम्मेदारी

पुलिस ने बोलेरो सवार 6 फर्जी सेल टैक्स अधिकारियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, 3 मोबाइल के साथ ही नगदी भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें...अमेरिका और ईरान के झगड़े में दांव पर भारत! यहां जानें पूरा मसला

पुलिस से पूछताछ में पता चला है कि राजू पुत्र वीरपाल सिंह, राहुल पुत्र बाबूराम, गया प्रसाद पुत्र प्रभु पासी, नन्हू पासी पुत्र स्याम पासी ग्राम महोलिया थाना असींवन व वैभव सिंह पुत्र अजय सिंह, उपेंद्र सिंह पुत्र विसुनु सिंह थाना कोतवाली उन्नाव के निवासी हैं जो काफी समय से इस तरह से फर्जी अधिकारी बनकर गाड़ियों से लूट कर रहे थे।

आरोपियों में शामिल राजू सिंह पुत्र वीरपाल सिंह निवासी महोलिया का आपराधिक इतिहास है जिसके ऊपर थाना असींवन मे बलात्कार, हर्जन एक्ट जैसी कई धाराओं मे मुकदमा दर्ज किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें...ट्रंप समेत पूरे अमेरिका को चुकानी होगी ईरानी जनरल की मौत की कीमत, जानें कैसे?

राजू सिंह जो एक रोजगार सेवक भी है जो गांव में हुए विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार का मुख्य आरोपी भी रहा है जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, व ब्लॉक के दो कर्मचारियों पर मुकदमा पंजीकृत करने व रोजगार सेवक को उसके पद से बर्खास्त करने का आदेश देते हुए रिकवरी का भी आदेश दिया था।

Tags:    

Similar News