Shaista Parveen: पता चल गया माफिया अतीक अहमद की पत्नी का लोकेशन! पुलिस टीम रवाना

Shaista Parveen: पुलिस को पता चला है कि शाइस्ता परवीन प्रयागराज के हटुवा में छिपी हुई हैं। यहीं पर उनके देवर यानी माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का ससुराल है।

Update: 2023-04-25 15:30 GMT
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मिली लोकेशन: Photo- Social Media

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही हैं। यूपी पुलिस को उनके लोकेशन के बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, 50 हजार की इनामी शाइस्ता अपने देवर के ससुराल में छिप कर बैठी हैं। इसकी जानकारी लगते ही एक पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है।

पुलिस को पता चला है कि शाइस्ता परवीन प्रयागराज के हटुवा में छिपी हुई हैं। यहीं पर उनके देवर यानी माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का ससुराल है। उमेश पाल मर्डर के बाद पुलिस यहां पर कई बार शूटरों की तलाश में इससे पहले छापेमारी कर चुकी है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अशरफ की हत्या के बाद उसकी पत्नी जैनब फातिमा भी यहीं रह रही थी। लेकन उमेश पाल की हत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद वो भी गायब हो गई।

अवैध संपत्तियों को अपने नाम पर कराने में जुटी शाइस्ता

इससे पहले पुलिस को जानकारी मिली थी कि शाइस्ता परवीन प्रयागराज के चकिया स्थित अपने मायके में रह रही है। लेकिन वहां पहुंचने पर पुलिस को कोई नहीं मिला। अन्य रिश्तेदारों की तरह शाइस्ता के मायके वाले भी किसी गुप्त स्थान पर चले गए हैं। माफिया अतीक की पत्नी को लेकर मीडिया में कई थ्योरियां चल रही हैं। उनमें से एक थ्योरी ये भी है कि शाइस्ता फिलहाल अपने पति द्वारा खड़ी की गई अवैध संपत्तियों को अपने नाम पर कराने में जुटी हुई हैं।

यूपी पुलिस और एसटीएफ को ऐसी जानकारी मिली है कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों में अतीक अहमद द्वारा खड़ी की गई संपत्तियों को शाइस्ता परवीन अपने नाम करवा रही हैं। ताकि उनके जेल जाने की सूरत में उसे कोई हड़प न सके। वह इस काम में किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद ले रही हैं।

माफिया अतीक अहमद की 5 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति

बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद ने अपने चार दशक से अधिक की माफियागिरी और नेतागिरी में तकरीबन 5 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति खड़ी की थी। ये वो संपत्तियां हैं, जिन पर फिलहाल सरकार की ओर से कोई एक्शन नहीं हुआ है। उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाए गए प्रयागराज लाए गए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन बदमाशों ने पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Tags:    

Similar News