Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी के पक्ष में धरना देने जा रहे त्यागी समाज के लोगों को पुलिस ने रोका

Shrikant Tyagi Case: भाकियू के नेता मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में त्यागी समाज के लोगों का काफिला कारों में सवार होकर जिला बुलंदशहर से मेरठ कमिश्नरी जाने के लिए रवाना हुआ।

Report :  Avnish Pal
Update: 2022-09-03 09:56 GMT

गौतमबुद्धनगर: श्रीकांत त्यागी के पक्ष में धरना देने जा रहे त्यागी समाज के लोगों को पुलिस ने रोका

Hapur News: जिला गौतमबुद्धनगर में महिला से गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में जेल भेजे गए श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के समर्थन में लगातार त्यागी समाज (Tyagi Socity) का आंदोलन (Protest) उग्र होता जा रहा है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer's Union) के नेता मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में त्यागी समाज के लोगों का काफिला कारों में सवार होकर जिला बुलंदशहर से मेरठ कमिश्नरी जाने के लिए रवाना हुआ।

स्याना से लेकर हापुड़ तक विभिन्न थानों की पुलिस ने काफिले को रोका। मगर काफिला थाना देहात क्षेत्र (Police Station Countryside) तक आ पहुंचा। ततारपुर बाइपास के निकट दो जिलों की पुलिस ने लोगों को रोककर पुलिस पिकेट पर बैठा दिया है। इस दौरान पुलिस और लोगों के भी गहमागहमी चलती रही।


सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

त्यागी समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते जमकर नारेबाजी की। लोगों के पुलिस के सामने मांग रखी कि श्रीकांत त्यागी से गैंगस्टर हटाई जाए। नोएडा के सासंद महेश शर्मा ने विवादित बयान दिया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और एक अन्य महिला रिश्तेदार पर भी गलत तरह से व्यवहार किया। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


दो जिलों की पुलिस ने रोका काफिला

जिला बुलंदशहर के थाना स्याना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, हापुड़ के थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट और देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने पुलिस बल के साथ काफिले को ततारपुर बाइपास के पास रोका। पुलिस के समझाने पर भी त्यागी समाज मेरठ कमिश्नरी जाने के बात पर डटा रहा। काफी देर तक पुलिस और त्यागी समाज के लोगों के बीच गहमागहमी चलती रही। जिसके बाद लोगों को पुलिस चेक पोस्ट पर बैठा दिया गया है।

राधेलाल त्यागी, मोहित त्यागी, परवेज त्यागी, शैंकी त्यागी, सर्वेश त्यागी, अमरेश त्यागी, सुधाकर त्यागी, शानू त्यागी, सतीश त्यागी, सुधीर त्यागी, निखिल त्यागी, अरविंद्र त्यागी, अब्दुल्ला कारी त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News