Pratapgarh News: हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार बनेगी सरकार, कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जश्न

Pratapgarh News: हरियाणा की जनता ने अपना जनादेश बता दिया। हरियाणा की जनता ने राष्ट्रवाद के लिए, हिंदुस्तान के लिए, विकसित भारत के लिए भाजपा को चुना है।

Update:2024-10-08 20:49 IST

हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार बनेगी सरकार, कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जश्न: Photo- Newstrack

Pratapgarh News: भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में तीसरी बार बनने जा रही सरकार पर उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार करते हुए हरियाणा के जनता के फैसले का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला भाजपा कार्यालय पर एकत्रित भाजपाइयों ने तीसरी बार सरकार बनने पर गाजे-बाजे के धुन पर जमकर थिरके।

इस मौके पर राज्य सभा सदस्य अमर पाल मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को बहुमत मिला है। जबकि पिछले दो तीन दिन से एग्जिट पोल अलग ही जनादेश दिखा रहा था। लेकिन हरियाणा की जनता ने अपना जनादेश बता दिया। हरियाणा की जनता ने राष्ट्रवाद के लिए, हिंदुस्तान के लिए, विकसित भारत के लिए भाजपा को चुना है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है वो जरूर पूरा होगा। भारत जल्द ही अपना लक्ष्य हासिल करेगा।

हरियाणा की जनता ने एग्जिट पोल को दिखाया आइना

जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र नाथ शुक्ल ने कहा कि भारत सबसे अधिक युवा शक्ति वाला देश है। यहां युवाओं के दम पर ही सरकारें गठन हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने दिखायें जा रहें एग्जिट पोल को आइना दिखा दिया है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य, भाजपा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र नाथ शुक्ल, हरिओम मिश्र निवर्तमान जिलाध्यक्ष, महामंत्री राजेश सिंह, पवन गौतम, अशोक मिश्रा, संतोष मिश्र, आशुतोष सिंह, भूपेंद्र सिंह अंकित, पंकज मिश्र, रजत सक्सेना, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे रहे।

Tags:    

Similar News