Pratapgarh: मंत्री डॉ. संजय निषाद दुर्घटना में घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Pratapgarh: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के काफिला रायबरेली के करैया बाजार के पास हादसे का षिकार हो गया। एस्कॉर्ट और कार में भिड़ंत हो जाने से कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद घायल हो गये।

Update:2024-10-09 14:39 IST

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद दुर्घटना में घायल (सोशल मीडिया)

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के काफिला रायबरेली के करैया बाजार के पास हादसे का शिकार हो गया। एस्कॉर्ट और कार में भिड़ंत हो जाने से कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद घायल हो गये।

आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद प्रतापगढ़ जनपद में एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। समीक्षा बैठक के बाद मंत्री को जिला पंचायत सभागार में मत्स्य पालकों की एक कार्यशाला में भी सम्मिलित होना था। कैबिनेट मंत्री के काफिले के हादसे की जानकारी मिलते ही पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। 

प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद बुधवार सुबह प्रतापगढ़ जनपद में समीक्षा बैठक करने के लिए जा रहे थे। तभी रायबरेली जनपद के सलोन थाना क्षेत्र के करैया बाजार के पास पहुंचते ही मंत्री के काफिले में आगे चल रही स्कॉर्ट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रही मंत्री डॉ. संजय निषाद की गाड़ी टकरा गयी। हादसे के बाद काफिले के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। वाहन में बैठे कई लोग दुर्घटना में घायल हो गये। वहीं मंत्री डॉ. संजय निषाद भी घायल हो गये। मंत्री के दोनों घुटनों में चोट आयी है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में मंत्री को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मंत्री डॉ. संजय निषाद के स्वास्थ्य की जांच की। हालांकि प्राथमिक उपचार देने के बाद मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। वहीं पार्टी के कई पदाधिकारी भी डॉ. संजय निषाद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अस्पताल तक पहुंच गये। 

Tags:    

Similar News