Pratapgarh News: गैंगरेप के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh News: गैंगरेप के यह दोनों आरोपी मुंबई भागने के फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने पट्टी कोतवाली के कलनियन नहर के पास से गिरफ्तारी हुई है।

Update: 2024-07-24 05:44 GMT
गिरफ्तार आरोपी। (Pic: Newstrack)

Pratapgarh News: गैंगरेप के आरोपियों के साथ प्रतापगढ़ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी वसीम समेत दो रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वसीम और मकबूल घायल हुए हैं। जिनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ भी किया है।

मुंबई भागने की फिराक में थे आरोपी

गैंगरेप के यह दोनों आरोपी मुंबई भागने के फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने पट्टी कोतवाली के कलनियन नहर के पास से गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने गैंगरेप की घटना के 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। आपको बताते चलें कि कल 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेमी वसीम ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को कारित किया था। किशोरी को जान से मारने का भी प्रयास किया था। रेपिस्ट के चंगुल से छूटी किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताते हुए पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

चार टीमें कर रही थी तलाश

प्रतापगढ़ में गैंगरेप की वारदात से सनसनी फैली हुई थी। एसपी ने खुद घटना स्थल और पीड़िता से मिलकर मामले किया जांच पड़ताल किया था। एसपी डॉ अनिल ने एएसपी के नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई थी। एसओजी,पट्टी,आसपुर, रानीगंज पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे से ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। फिलहाल दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। 

पीड़िता ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रेमी वसीम और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार रात सूचना मिली की दो गैंगरेप के आरोपी पट्टी इलाके से मुंबई भागने के फिराक में हैं। जब गिरफ्तारी के लिए सूचना पर पहुंची पुलिस तभी गैंगरेप के आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी आत्म रक्षा हेतु फायरिंग किया। जिसमें दो गैंगरेप के आरोपियों को गोली लग गई। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची थी पुलिस

गैंगरेप की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। मंगलवार दोपहर प्रतापगढ़ पुलिस प्रशासन का बुल्डोजर गैंगरेप के आरोपियों के घर पहुंचा तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम के साथ साथ राजस्व टीम भी मौके पर जमीन की नाप जोख करने में जुटी हुई थी। लेकिन घर की महिलाओं के अनुरोध पर पुलिस बुल्डोजर लेकर वापस चली आई थी।  

Tags:    

Similar News