Mamta Kulkarni News: विवादों के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, बोलीं- साध्वी थीं और रहूंगी

Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यह निर्णय लेने की वजह बताई, जो विवादों के चलते था।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-10 16:58 IST

Mamta Kulkarni (Photo: Social Media)

Mamta Kulkarni News: ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। ममता कुलकर्णी ने कहा कि किन्नर अखाड़े और दोनों अखाड़ों में मेरे पद को लेकर विवाद हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह 25 साल से साध्वी हैं और आगे भी साध्वी ही रहेंगी।

ममता कुलकर्णी ने बताया, "महामंडलेश्वर के पद पर जो सम्मान मुझे मिला था, वह अब लोगों के लिए आपत्तिजनक हो गया है। बॉलीवुड को छोड़े हुए 25 साल हो गए हैं, और मेकअप व बॉलीवुड को छोड़ना आसान नहीं था। मैंने महसूस किया कि मेरे महामंडलेश्वर बनने से कई लोगों को परेशानी हुई। मेरे गुरु, जिनके साथ मैंने घोर तपस्या की, उनके समान कोई भी मुझे नहीं दिखता। मुझे कैलाश या मनसरोवर जाने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग मुझसे असहमत हैं, उनके बारे में ज्यादा बोलना ठीक नहीं होगा। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि पैसे के लेन-देन की बात की जाए तो मैंने करोड़ों रुपये नहीं दिए हैं।"

ममता कुलकर्णी ने यह भी कहा, "महामंडलेश्वर के रूप में मुझे जो सम्मान मिला, वह 25 साल तक तैराकी सीखने और फिर बच्चों को सिखाने जैसा था। लेकिन महामंडलेश्वर के रूप में मेरी नियुक्ति के बाद जो आक्रोश हुआ, वह बिल्कुल अनावश्यक था। 25 साल पहले मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और उसके बाद मैंने हर चीज से दूर रहने का निर्णय लिया। हर काम पर लोगों की बहुत ज्यादा प्रतिक्रियाएं होती हैं।"

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ने किया था निष्कासित

कुछ दिनों पहले, किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने ममता कुलकर्णी को पद से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद ममता ने इस्तीफा दिया। इसी समय लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया था। यह कार्रवाई अजय दास ने की थी, लेकिन इस पर भी विवाद उत्पन्न हुआ। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि अजय दास उन्हें अखाड़े से निकालने वाले कौन होते हैं, जबकि उन्हें तो 2017 में ही अखाड़े से बाहर कर दिया गया था।


Tags:    

Similar News