Prayagraj News: नंदी ने की डकैती व हत्याकांड पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सौंपे चेक

Prayagraj News: जनपद के हेतापट्टी पहुंचे मंत्री नन्दी। अधिकारियों को घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश।

Update: 2023-08-27 17:31 GMT
Minister Nand Gopal Nandi (Photo-Social Media)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी रविवार को झूंसी थाना क्षेत्र के हेता पट्टी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले दिनों हेता पट्टी गांव में घटित हुई डकैती एवं हत्या की जघन्य घटना के पीड़ितों से मुलाकात की और आर्थिक मदद करते हुए हर संभव मदद का वादा किया। मंत्री नन्दी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया।

घटना में घायल हुए व्यापारियों का जाना हालचाल

मंत्री नन्दी ने थरवई के हेतापट्टी बाज़ार में पिछले दिनों हुई डकैती की घटना के पीड़ित अशोक केसरवानी के घर पर जाकर मुलाकात की। घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। वहीं पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की। अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष अश्विनी दुबे व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री नन्दी ने घटना में घायल अन्य व्यापारियों का भी हाल जाना।

साहस का परिचय देने वाले को किया नमन

मंत्री नन्दी ने झूंसी थाना क्षेत्र के हेतापट्टी बाज़ार में पिछले दिनों अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले मृतक राम कृपाल पाल के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देते हुए हर संभव मदद का वादा किया। परिजनों को आश्वस्त किया कि घटना को कारित करने वाले किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जायेगा। नंदी ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। कहा कि पुलिस-प्रशासन अपना काम कर रहा है। कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। अधिकारियों के प्रयास से इस घटना में जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने अन्य व्यापारियों को आश्वस्त भी किया कि कानून-व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी, लिहाजा उन्हें भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

Tags:    

Similar News