Prayagraj News: गंगा नहाने गए 5 किशोर गंगा में डूबे, गोताखोर की मदद से शवों को बाहर निकाला

Prayagraj News: मेहंदौरी कच्छार क्षेत्र में गंगा नदी के बाढ़ क्षेत्र में कुछ बच्चे नहाने गए थे। इसमें एक बच्चा गंगा में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य बच्चे कूद गए।

Update:2023-10-06 17:12 IST
Prayagraj News (Photo: Social Media)

Prayagraj News: प्रयागराज में दोपहर के समय बड़ा हादसा हो गया। गंगा नहाने पांच दोस्त एक दूसरे को बचाने की चक्कर में काल के गाल में समा गए। गोताखोरों की मदद से पांच किशोरों का शव बपाहर निकाला गया। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शिवकुटी के मेहदौरी घाट का मामला है। 

पुलिस की अनुसार शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित गंगा में स्नान के लिए शुक्रवार दोपहर पांच किशोर शनि (16) पुत्र नंदु निवासी बेली, प्रियांशु (15) निवासी बेली, मुलायम (16) पुत्र गिरधारी निवासी म्योराबाद, आकाश (16) निवासी बेली और हिमांशु (16) पुत्र राजेश सिंह निवासी म्योराबाद गंगा में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय एक किशोर डूबने लगा तो दूसरे ने बचाने की कोशिश की। इसी दौरान एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांचों डूबने लगे। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ कर पाते पांचों गंगा के गहरे पानी में गायब हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों में कोहराम मचा है। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को किशोरों के परिवारवालों की हर संभव मदद का निर्देश दिया है। घटना से परजनों में कोहराम मच गया है। बडी संख्या में लोगों को भीड़ उमड़ गई।

क्या बोले अधिकारी

एसीपी शिवकुटी, श्वेताभ पांडेय ने बताया, मेहंदौरी कच्छार क्षेत्र में गंगा नदी के बाढ़ क्षेत्र में कुछ बच्चे नहाने गए थे। इसमें एक बच्चा गंगा में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य बच्चे कूद गए। इसमें 5 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद अन्य कार्यवाही की जाएगी। 


Tags:    

Similar News