हत्या से मची खलबली: घर के बाहर मिली गर्भवती पत्नी की लाश, बेटी संग पति फरार

घटना शनिवार सुबह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरदही गांव की है। जहां रमजान के पहले दिन सुबह-सुबह लोगों की आवाज और शोर सुनाई देने लगा। जिस पर आसपास के लोग जमा हो गए।

Update: 2020-04-25 09:10 GMT

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। जब इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया तो सर्किल के सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रथम दृश्या जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जबकि मृतक महिला का पति मौके से फरार है। इस कारण पुलिस के शक की सुई पति पर जा टिकी है।

हत्या से इलाके में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरदही गांव की है। जहां रमजान के पहले दिन सुबह-सुबह लोगों की आवाज और शोर सुनाई देने लगा। जिस पर आसपास के लोग जमा हो गए। गांव के इम्तियाज के घर पर भीड़ लग गई थी। कुछ लोग घर के अंदर गए, जब बाहर निकल कर आए औऱ उन्होंने जो बताया उससे सभी के होश उड़ गए।

ये भी देखें: लगी भीषण आग: प्लास्टिक गोदाम में सारा सामान जलकर हुआ खाक, मचा हड़कंप

कमरे में गए लोगों ने बताया कि जिस रिंकी नाम की महिला से इम्तियाज ने प्रेम विवाह रचाया था उसका शव जमीन पर पड़ा है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और मौके से उसकी टूटी चूड़ियों के टुकड़े मिले है। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दिया।

मृतका का पति अपनी बेटी को लेकर गायब

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू की। पता चला कि मृतका अपने पति व एक मासूम बच्ची के साथ रहती थी, पति-पत्नी में आये दिन विवाद होता रहता था। कल रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ है औऱ सुबह पत्नी का शव घर के बाहर पड़ा हुआ मिला। वहीं मृतका का पति अपनी बेटी को लेकर गायब है। फिलहाल पुलिस ने पति की तलाश शुरु कर दिया है।

Tags:    

Similar News