Chhath Puja 2022: छठ पूजा की तैयारियां तेज, 10 सेक्टर में बंटा लखनऊ शहर, इन घाटों पर होगी पूजा

Chhath Puja 2022: दीपावली के बाद पड़ने वाले सबसे बड़े पर्व छठ की तैयारियां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तेज हो गई हैं. वैसे तो छठ का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है।

Update: 2022-10-26 08:59 GMT

लखनऊ: छठ पूजा की तैयारियां 10 सेक्टर में बंटा शहर, इन घाटों पर होंगी आराधना

Lucknow: दीपावली (Diwali) के बाद पड़ने वाले सबसे बड़े पर्व छठ की तैयारियां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में भी तेज हो गई हैं। वैसे तो छठ का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन इसकी खास चकाचौंध खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में होता। लखनऊ में छठ व्रतियों के लिए घाटों को सजाने और संवारने का काम शुरू हो गया है। इसी तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह अपनी पूरी टीम के साथ छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। छठ पूजा के लिए शहर को 10 सेक्टर में बाटा गया है और यहां पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

दरअसल छठ पूजा परम्परा के अनुसार नदियों एवं नहरों के घाट के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर शुरू और ख़त्म होता है. यह पर्व भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर श्रद्धा-भक्ति के साथ बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार छठ 30-31 अक्टूबर को सम्पन्न होना है। इसी को लेकर शहर के विभिन्न घाटों पर हर साल की तरह इस बार भी नगर निगम द्वारा विभिन्न आवश्यक व्यवस्थायें समुचित रूप से करायी जा रही है।

इन व्यवस्थाओं के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्र जहां छठ पूजा आयोजित की जा रही है, ववां पर घाटों की साफ-सफाई, घाटों पर स्थित सीढ़ियों आदि की मरम्मत एवं अस्थायी सीढ़ियों की समुचित व्यवस्था, आसपास की साफ-सफाई, कूड़े का उठान, चूने का छिड़काव, सैनिटाईजेशन, एंटीलार्वा, फॉगिंग, पेयजल की व्यवस्था, महिलाओं हेतु चेंजरूम की व्यवस्था, सचल शौचालय, नदी, नहर किनारे उचित बैरिकेडिंग व टूटे स्थानों, रेलिंग की मरम्मत, लाइट और पूजा के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं नगर निगम लखनऊ द्वारा सुनिश्चित करायी जा रही है।

नगर आयुक्त इंदरजीत सिंह ने बुधवार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने गोमती नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण मेला मैदान एवं झूलेलाल वाटिका के निरीक्षण में नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्था को संतोषजनक पाया और बचे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।

पूजा के लिए 10 सेक्टर में बांटा शहर

सेक्टर- 1 : लक्ष्मण मेला स्थित छठ पूजा।

सेक्टर- 2 : झूलेलाल घाट

सेक्टर- 3 :

1) शाहीनूर कालोनी के सामने वाला मैदान।

2) राजा राहुल सिटी छठ पूजा घाट।

3) निराला गुप्ता के मकान के पास शाहीनूर कालोनी।

4) पाठकपुरम रायबरेली रोड, लखनऊ।

5) उतरेठिया में श्री पम्पी सिंह के घर के पास।

6) सरस्वतीपुरम पी.जी.आई. में छठ पूजा घाट।

सेक्टर- 4 :

1) मनकामेश्वर वाटिका घाट।

2) कदम रसूल वार्ड मोहन मीकिन पक्का पुल (संजिया घाट)।

3) अयोध्यादास वार्ड द्वितीय बन्धा बैरल नं.-2 घाट।

सेक्टर- 5:

1) गौरी में श्री हीरालाल लॉ कालेज के बगल में।

2) रनियापुर में नवनिर्मित छठ पूजा घाट।

3) सरोजनी नगर में सैनिक स्कूल के पास।

4) आजाद नगर सरोजनी नगर में छठ पूजा घाट।

सेक्टर- 6:

1) हिन्दनगर एल.डी.ए. कालोनी कानपुर रोड लखनऊ।

2) पी.डब्ल्यू.डी. कालोनी, लोक कालेश्वर मंदिर के पास।

सेक्टर-7 :

1) चिनहट प्रथम वार्ड में छोहरिया माता मंदिर प्रांगण स्थित तालाब पर।

2) काल्विन कालेज-निशातगंज वार्ड के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे छठ।

सेक्टर-8 :

1) कुड़िया घाट

सेक्टर- 9 :

1) सेक्टर-आई एल.डी.ए. कालोनी कानपुर रोड।

2) रुचिखंड-2 में नागेश्वर मंदिर के पास छठ पूजा घाट।

3) सरोजनी नगर द्वितीय में छठ पूजा घाट।

4) दुर्गापुरी कालोनी में सामुदायिक केन्द्र के पास।

5) उतरेठिया में श्री पम्पी सिंह के घर के पास।

सेक्टर-10 :

1) कुकरैल पिकनिक स्पॉट के पास चयनित घाट।


Tags:    

Similar News