आज इन लोकसभा सीटों के दावेदारों के साथ मंथन करेंगी प्रियंका

आज सुबह 10.30 बजे से लेकर देर रात तक बैठकों का दौर चलेगा। हर लोकसभा सीट के लिए आधे घण्टे से 45 मिनट का समय तय किया गया है। वहीं हर सीट से करीब डेढ़ दर्जन पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। इनसे फीडबैक लेने के बाद ही प्रत्याशियों का चयन होगा।

Update: 2019-02-12 03:35 GMT

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से उत्तर प्रदेश की चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए मैराथन बैठकों में जुटेंगे। पहले दिन यानि आज प्रियंका गांधी लखनऊ, रायबरेली व अमेठी समेत 14 लोकसभा सीटों के लिए बैठक करेंगी।

ध्यान रहे कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर से 1 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर आयेंगी। यहां से सीधे पार्टी मुख्यालय जाएंगी। पार्टी मुख्यालय में प्रियंका गांधी की आज मैराथन बैठक है। प्रियंका का साथ देने महासचिव जोति राज सिंधिया भी मौजदू रहेंगे।

ये भी पढ़ें— दिल्ली: होटल अर्पित पैलेस में लगी भीषण आग, नौ की मौत, कई झुलसे, रेस्क्यू जारी

बता दें कि सोमवार को लखनऊ पहुंचने पर लगभग पांच घंटे चले रोड शो के बाद प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया अब अपना पूरा ध्यान लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन में लगाएंगे। प्रियंका गांधी को 42 तो ज्योतिरादित्य सिंधिंया को 38 लोकसभा सीटों का जिम्मा सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें— शेल्टर होम केस: पूर्व CBI प्रमुख ने अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

आज सुबह 10.30 बजे से लेकर देर रात तक बैठकों का दौर चलेगा। हर लोकसभा सीट के लिए आधे घण्टे से 45 मिनट का समय तय किया गया है। वहीं हर सीट से करीब डेढ़ दर्जन पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। इनसे फीडबैक लेने के बाद ही प्रत्याशियों का चयन होगा।

ये भी पढ़ें— पीएम मोदी के ट्वीट पर अखिलेश का तंज, कहा- ‘ये दूसरों की थाली पर हक जमाने वाले लोग’

पहले दिन प्रियंका गांधी धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, मोहनलालगंज (सु), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी (सु), फूलपुर और इलाहाबाद लोकसभा सीटों की बैठक करेंगी। बुधवार को बाराबंकी (सु), फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बहराइच (सु), कैसरगंज, श्रावस्ती, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सु), लालगंज (सु), आजमगढ़, डुमरियागंज और गोंडा सीटों की बैठकें होंगी। वहीं गुरुवार को घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर(सु), गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सु) लोकसभा सीटों की बैठक लेंगे।

Tags:    

Similar News