प्रियंका गांधी का खुलासा, इसलिए वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ नहीं लड़ा चुनाव

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रियंका गांधी को उतार सकती है।

Update: 2019-04-28 10:32 GMT

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रियंका गांधी को उतार सकती है। वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे कंधों पर पूरे यूपी में प्रचार की जिम्मेदारी है। एक नहीं 41 सीटों पर पार्टी को जिताने का जिम्मा है। एक स्थान पर रहकर ऐसा संभव नहीं था।

यह भी पढ़ें...आखिर किस तरह का राष्ट्रवाद है मोदी की भक्ति: प्रियंका गांधी

गौरतलब है कि 28 मार्च को रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी से जब कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की मांग की तो उन्होंने पलटकर कार्यकर्ताओं से ही पूछ लिया कि वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या? प्रियंका के इस बयान के बाद चर्चा होने लगी थी कि वह वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें...ये कौन सा नोट है जो 157 साल में छठी बार बदल रहा है

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश खासतौर से पूर्वी यूपी में कांग्रेस का बेड़ा पार कराने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के गढ़ कह जाने वाले पूर्वांचल की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी के हाथों में हैं।

Tags:    

Similar News