नागरिकता संशोधन कानून: उत्तर प्रदेश में सपाइओं का उग्र प्रदर्शन जारी, बसों में लगाई आग

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। गुरुवार को एक बार फिर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है। लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद बुलाया है। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है।

Update: 2019-12-19 08:54 GMT

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। गुरुवार को एक बार फिर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है। लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद बुलाया है। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है।

यूपी पुलिस ने कहा...

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। यूपी पुलिस ने कहा है कि धारा 144 का उल्लंघन न करें। अभिभावक बच्चों को समझाएं कि किसी भी सम्मेलन का हिस्सा न बने अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

लखनऊ...

लखनऊ के कैसरबाग में वकीलों के साथ लोगो का बड़ा प्रदर्शन पुलिस ने रोका। बेगम हजरत महल के पार्क के पास प्रदर्शन हो रहा है।

लखनऊ के खदरा में भी हो रहा पथराव, स्थिति को देखते हुए SSP मौक़े पर। पुलिस ने मामूली लाठीचार्ज का प्रयोग किया है। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

रायबरेली का ये है हाल...

गरिकता संशोधन कानून और जन समस्याओं को लेकर सपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। अनुमति न मिलने के बावजूद सपा कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय सुपर मार्केट पर एकत्रित हो गए जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने सुपर मार्केट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुर्दाबाद के नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद सपा नेता आशीष चौधरी, विनोद यादव, वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक आशा किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ो सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सपा के विरोध प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात है खुद डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी स्वप्निल ममगाईं सुपर मार्केट पर मुस्तैद रहे।

एसपी स्वप्निल ममगई ने बताया...

एसपी स्वप्निल ममगई ने बताया कि जनपद में धारा 144 लगी हुई है। किसी को भी किसी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नही दी गई है। कही भी 4 लोगो से ज्यादा एकत्रित न हों। पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था है। पूरे जिले में सभी सम्भावीर स्थानों पर पुलिस लगी है और अस्थाई जेलों की भी व्यवस्था है।

सुलतानपुर...

नॉर्मल चौराहे पर रोका गया महिलाओं का जुलूस। एनआरसी के विरोध में महिलाएं कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने की तैयारी में। मौके पर भारी पुलिस बल चौराहे पर तैनात। एसडीएम सदर रामजीलाल ने धारा 144 लगने की माइक से दी सूचना। एक स्थान पर 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक। एसडीएम ने मौके पर लिया ज्ञापन। कलेक्ट्रेट आने से रोका गया जुलूस को।

वाराणसी का ये हाल...

वाराणसी में एनआरसी और नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध हो रहा है। पुलिस ने कई सपा कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई है।

तो वहीं, शास्त्री घाट पर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है।

बहराइच...

नागरिकता संशोधन बिल और महंगाई के खिलाफ सपा ने शुरु किया विशाल विरोध प्रदर्शन। सपाइयों के उग्र प्रदर्शन को देख बढ़ाई गई सुरक्षा। बताया जा रहा है कि सपाइयों को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

इटावा...

इटावा में भी NRC CAA सहित कई मुद्दों के विरोध में सपा नेताओं सड़को पर जोरदार प्रदर्शन किया है।

सपा कार्यलय को पुलिस ने बनाया छावनी सड़क पर न निकलने के लिए लगायी गयी बेरिकेड्स। इसके बाद सपा नेता पुलिस को चमका देकर कचहरी गेट तक पहुच गये हैं।

प्रसाशन ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ को रोका सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर दिया धरना, रकार के खिलाफ सपाईयों ने जमकर की नारेबाजी एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है।

अमेठी...

कलेक्ट्रेट जा रहे समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ को पुलिस ने घेरा है। गौरीगंज सदर एसडीएम ने सपा कार्यालय पहुँच कर सपा द्वारा दिए जा जाने वाला लिया ज्ञापन दिया है। सपाई अपने कार्यालय पर कानून व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

फिरोजाबाद...

उत्तर प्रदेश के संभल में बस फूंकी गई है। NRC व CAA को लेकर बवाल उग्र होता है।

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बस में आग लगा दी है। इतना ही नहीं यहां गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।

संभल...

संभल में Cab और NRC के विरोध को लेकर हज़ारों की संख्या में लोग सड़कों पर , मीडिया कर्मियों पर किया हमला, कई मीडिया कर्मी घायल

संभल में सपा कार्यकर्ताओं के अलावा मुस्लिम संघठन के लोग शहर में हुए जमा, पुलिस प्रशासन दिख रहा बेबस, हज़ारों की संख्या में प्रदर्शन के लिए लोग घरों से निकले बाहर, मीडिया कर्मियों पर किया हमला, कई मीडिया कर्मी घायल,मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका, लाचार दिख रहा पुलिस प्रशासन, संभल सदर इलाके का मामला।

Tags:    

Similar News