CM Yogi Ka Chandauli Daura: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने आधी रात को जनसभा स्थल किया निरीक्षण

CM Yogi Ka Chandauli Daura: आज सीएम योगी चंदौली आकर जनपद को बड़ी सौगात देंगे। उनके दौरे से पहले चंदौली के सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

Report :  Ashvini Mishra
Published By :  Shreya
Update: 2021-10-06 03:34 GMT

महेंद्र नाथ पांडे निरीक्षण करते हुए (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

CM Yogi Ka Chandauli Daura: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद को बड़ी सौगात देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज जनपद के सैयदराजा स्थित नेशनल कॉलेज (National College) के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा होगी और नौबतपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का औपचारिक शिलान्यास (Medical College Ka Shilanyas) भी होगा। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चंदौली के सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे (Mahendra Nath Pandey) ने आधी रात के बाद लखनऊ (Lucknow) से चलकर जनपद के सैयदराजा स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। कम समय में निर्धारित कार्यक्रम के कारण जिला प्रशासन दिन रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंडाल बैरिकेटिंग आदि के कार्य में जुटा हुआ है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को आईजी एस के भगत और जिलाधिकारी ने प्रत्येक बिंदुओं की चर्चा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया था।  

जनसभा स्थल का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

कार्यक्रम में किसी तरह की चूक ना हो

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे आधीरात को जन सभा स्थल पहुंचकर एक एक बिंदुओं का क्रमवार निरीक्षण करते हुए जिलाधकारी संजीव सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को विशेष निर्देश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। वहीं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता भी मौके पर डटे रहे। महिला आयोग की उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की विधायक साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सहित पार्टी के जिला स्तरीय नेता डटे रहे।

केंद्रीय मंत्री जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर दोपहर 1:00 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के आगवानी भी करेंगे।  

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

काला कपड़ा पहनकर आना मना

लखीमपुर खीरी की घटना पर समाजवादी पार्टी के आक्रामक तेवर को देखते हुए जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बेहद पैनी नजर बनाये हुए है। प्रशासन को सीधा निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति काला कपड़ा पहन कर सभा स्थल पर आता है तो उसे वापस कर देना है। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देने में जुटा हुआ है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News