Ghazipur News: थाने पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी, सोशल मीडिया पर फैली अफवाह से भड़के ग्रामीण

Ghazipur Crime News - सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाह के चलते ग्रामीणों ने थाने में किया पत्थराव

Report :  Rajnish Mishra
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-16 10:45 GMT

घटना के बाद लोगों को समझाती पुलिस (फोटो-न्यूजट्रैक)

Ghazipur Crime News: गोरखपुर घटना के बाद से कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस (Police) के खिलाफ अफवाह (social media par afwah) फैलाना शुरू कर दिया है। कुछ लोग पुलिस के खिलाफ सोशल मीडिया (social media) के जरिए लोगों के जेहन में नफरत का बीज बो रहे हैं।जिसका नतीजा है कि पुलिस और लोगों के बीच टकराव की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का है। जहां मरदह थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया (social media) पर अफवाह फैलाया गया कि लोग पुलिस थाने में घूसकर पत्थरबाजी (police thane par pathrav) करने लगे, जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।

यह है पूरा मामला

गुरुवार को मरदह कस्बा में हुए मारपीट की घटना ने शनिवार को बड़ा रूप ले लिया। गुरुवार को हुए मारपीट की घटना में भाजपा (BJP) जिला पंचायत सदस्य व मंडल अध्यक्ष शशी प्रकाश सिंह को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिस पर शशी प्रकाश सिंह ने थाने पहुंच कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे के अनुसार नामजद आरोपी बंटी राजभर के साथ कुछ और लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को किसी ने पुलिस की पिटाई से बंटी राजभर की मौत की गलत अफवाह फैला दिया। जबकि बंटी राजभर का इलाज जिला अस्पताल गाजीपुर में चल रहा है।


बंटी की झूठी मौत की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में घूसकर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में पुलिस घर में घूस कर लोगों को मारापीटा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। वहीं कासिमाबाद सीओ आंनद शाही ने बताया की पुलिस ने नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इसको लेकर एक समुदाय के लोगों ने मरदह बाजार में घंटों से जाम लगाया हुआ है। पुलिस की पिटाई से मौत का मामला सरासर गलत है। अफवाह फैलाने वालों को बक्सा नहीं जायेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News