Gorakhpur: देश में 18 को तो मुख्यमंत्री का शहर गोरखपुर 19 मार्च को मनाएगा होली

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 19 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसे लेकर गोरखनाथ मंदिर से बकायदा प्रेस नोट भी जारी किया गया है।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-16 06:28 GMT

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Gorakhpur: पूरे देश में होली का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 19 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसे लेकर गोरखनाथ मंदिर से बकायदा प्रेस नोट भी जारी किया गया है। गोरखपुर जिला प्रशासन ने भी 19 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। आरटीओ में 19 मार्च को होने वाली लर्निंग लाइसेंस की परीक्षाएं 21 मार्च को रिशिड्यूल कर दी है।

गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि सामाजिक समरसता, सदभाव, भाईचारा और सौहार्द के रंगों से सराबोर होलिकोत्सव का पर्व 19 मार्च शनिवार को मनाया जाएगा।

गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ

इसके पूर्व बुराई पर अच्छाई के प्रतीक की परंपरा होलिकादहन का निर्वहन 17 मार्च की रात्रि 12:57 बजे के बाद होगा। उन्होंने उत्सव के लिए नियत तिथि की तात्विक विवेचना करते हुए बताया कि इस वर्ष श्रीशुभ संवत 2078 शक 1943 में फाल्गुन मास, शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि 17 मार्च गुरुवार को दिन में 1:02 बजे पूर्णिमा तिथि में परिवर्तित हो जाएगी।

इसके बाद दिन में 1:03 बजे से भद्रा प्रारंभ हो जाएगी जो रात्रि में 12:57 बजे तक रहेगी। योगी कमलनाथ ने बताया कि चूंकि भद्रा समाप्ति के पूर्व रात 12 बजे से दिनांक बदलकर 18 मार्च हो जाएगा इसलिए 18 मार्च को रात्रि ध्ब्रह्म मुहुर्त 12:57 बजे के बाद होलिकादहन किया जाएगा। इसी क्रम में 18 मार्च, शुक्रवार के दिन होलिका का मान बना रहेगा।

पूर्णिमा तिथि 18 मार्च, शुक्रवार को दिन में 12:57 बजे तक बनी रहेगी। शुक्रवार को उदय प्रतिपदा न होने के कारण अगले दिन अर्थात शनिवार 19 मार्च को होलिकोत्सव मनाया जाएगा।

योगी कमलनाथ ने श्प्राप्ते मद्युमासे तु प्रतिपदुदिते रवौश् का अनुसरण करते हुए बताया कि शास्त्रमत के अनुसार चैत्र मास कृष्णपक्ष प्रतिपदा तिथि होने पर होलिकोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 19 मार्च शनिवार को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा प्राप्त होने पर अंग मे विभूति धारण करते हुए रंगोत्सव मनाया जाएगा।

Tags:    

Similar News