गोरखपुर में योगी बोले- 6 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज सभी 826 विकास खंडों में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-09-25 08:48 GMT

गोरखपुर में CM योगी ने बोला- 6 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा (social media)

Gorakhpur latest News: गोरखपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरखपुर में बाबा पितरेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में महादेव की असीम कृपा से आज 'गरीब कल्याण मेला' अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पावन जयंती पर आयोजित हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि दुनिया के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 20 वर्ष का लोकसेवा का कार्यकाल 7 अक्टूबर को पूरा होगा, इस तिथि को स्मरणीय बनाने के लिए 20 दिवसीय सेवा सर्मपण का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज सभी 826 विकास खंडों में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया है।'

6 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया

सीएम योगी ने कहा कि 'किसी भी परिवार में अगर कोई बीमार होता है, तो उसके सामने आर्थिक संकट आ जाता है। इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री ने 'आयुष्मान भारत योजना' घोषित की थी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश में 6 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है। यह लोग देश के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा का फ्री में लाभ ले सकते हैं।

बालिकाओं को गरीब कल्याण योजना का लाभ

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि गोरखपुर में अब तक 29,460 बालिकाओं को गरीब कल्याण योजना का लाभ मिला है, जिसमें बालिका के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 15,000 की राशि सरकार देती है। अलग-अलग चरणों में यह धनराशि दी जाती है। गोरखपुर में निराश्रित महिला पेंशन से 68,341 महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रशासन कैम्प लगाकर सभी निराश्रित महिलाओं को इस पेंशन योजना से जोड़ने की प्रक्रिया तत्काल आगे बढ़ाए।"

लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिया गया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 'दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से भी यहां मेला लगाया गया है, जिसमें गोरखपुर जनपद के 26,526 लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। साथ में इन दिव्यांगों को कृत्रिम अंग भी वितरित किया जा रहा है।'

Tags:    

Similar News