UP Election 2022: योगी के गढ़ में 3 मार्च को होगी वोटिंग, परिणाम के लिए सिर्फ 7 दिन का इंतजार

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में छठवें चरण में यानी तीन मार्च को मतदान होगा।;

Published By :  Shashi kant gautam
Update:2022-01-08 19:48 IST

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: Photo - Social Media

Gorakhpur Vidhan Sabha Election: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर में छठवें चरण (Gorakhpur elections in 6th phase) में यानी तीन मार्च (3 March) को मतदान होगा। परिणाम के लिए वोटरों के साथ ही दावेदारों को सिर्फ 7 दिन का इंतजार करना होगा। इस चरण में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के विकास कार्यों पर मुहर तो लगेगी ही, जातिगत आधार में जिम्मेदारी ओढ़ने वाले नेताओं की भी परीक्षा होगी।

गोरखपुर-बस्ती मंडल 42 सीटों में सिर्फ चार सीटों पर भाजपा को हार मिली थी। ऐसे में भाजपा के लिए पुराना प्रदर्शन दोहराना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। पिछली बार से इस बार भाजपा के लिए परिस्थितयां बदली हुई है। तब भाजपा विपक्ष में थी और सपा सत्ता में। अब स्थितियां ठीक उलट हैं। भाजपा ने ब्राह्मणों को रिझाने के लिए जो कमेटी बनाई है, उसके अध्यक्ष राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला हैं। उनके समक्ष ब्राह्मणों को भाजपा के पाले में करना बड़ी चुनौती है। वह भी तब जब पूर्वांचल में ब्राह्मणों का प्रमुख चेहरा पंडित हरिशंकर तिवारी का पूरा परिवार सपा में है। वहीं कुर्मी चेहरे पंकज चौधरी की भी परीक्षा होनी है।

मंत्रियों की होगी परीक्षा

केन्द्र सरकार में मंत्री पद का तोहफा देकर भाजपा ने कुर्मी वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश की है। वहीं सिद्धार्थनगर से आने वाले दो मंत्रियों जय प्रताप सिंह और सतीश द्विवेदी की भी चुनाव में परीक्षा होगी। देवरिया से आने वाले मंत्री सूर्य प्रताप शाही के कामकाज की भी परीक्षा चुनाव में होगी।

हटाई जाने लगी होर्डिंग

चुनाव आयोग की आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन ने चौराहों पर लगे होर्डिंग को उतरवाना शुरू कर दिया है। गोरखपुर जनपद में छठवे चरण के 3 मार्च को मतदान कराया जाएगा। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देशन में अपर नगर मजिस्ट्रेट रोहित मौर्य व लेखा अधिकारी नगर निगम अमरेश के नेतृत्व में विकास भवन, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, कलेक्ट्रेट चौक, गणेश चौक सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगाए गए होडिंग को उतरवाया गया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News