Jaunpur News: सरकार तानाशाही और घमण्ड में 21 सूत्री मांगों पर विचार नहीं कर रही: अरविन्द शुक्ल

Jaunpur News: कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उप्र का 21 सूत्री मांगों के समर्थन में विशाल धरना प्रदर्शन (Protest) का आयोजन किया गया।

Report :  Kapil Dev Maurya
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-10-28 15:33 GMT

सरकार तानाशाही और घमण्ड में 21 सूत्री मांगों पर विचार नहीं कर रही: अरविन्द शुक्ल

Jaunpur News: कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उप्र (Employees, Teachers, Officers and Pensioners Right Forum UP) के तत्वाधान में कर्मचारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी, रसोईया, शिक्षा मित्र, सफाई कर्मी से सम्बन्धित 21 सूत्री मांगों के समर्थन में विशाल धरना प्रदर्शन (Protest) का आयोजन किया गया।

धरने को सम्बोधित करते हुए अधिकार मंच एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल (Arvind Shukla, District President of Primary Teachers Association) ने कहा कि सरकार तानाशाही और घमण्ड में शिक्षकों और कर्मचारियों की वर्षो पुरानी मांग, पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्री मांग पर विचार नहीं कर रही है। पुरानी पेंशन हमारा अधिकार (old pension our right) है। उसको न देकर सरकार हमें बाजार के हवाले कर रही है, जो कि हमें किसी भी कीमत पर मान्य नहीं है।

कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव ने 21 सूत्री मांगों को सभा में पढ़कर बताया। संतोष सिंह जिलाध्याक्ष माध्यमिक शिक्षक संख्या ने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगें जल्दी नहीं मानती है तो हम अपने आंदोलन को विस्तृत एवं वृहद स्तर पर करने के लिए बाध्य रहेंगे।


30 नवम्बर को इको गार्डेन लखनऊ में धरना प्रदर्शन का एलान

सीबी सिंह अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को जल्द नहीं मानती तो आगामी 30 नवम्बर को इको गार्डेन लखनऊ को शिक्षक और कर्मचारियों भर दिया जायेगा।

धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ (primary teachers association) लालसाहब यादव वरिष्ट उपाध्यक्ष, रविचन्द्र यादव जिला मंत्री, शिवेन्द्र सिंह रानू जिला उपाध्यक्ष, विरेन्द्र सिंह संयुक्त मंत्री, लक्ष्मीकान्त सिंह मीडिया प्रभारी, विक्रम प्रकाश यादव जिला संगठन मंत्री, अनीलदीप चौधरी, सुनील यादव संजय यादव, संदीप यादव जिला अध्यक्ष शिक्षा मित्र ने संम्बोधित किया।

सरकार की नीतियों के कारण सभी आंगनवाड़ी बहनों का जीवन अत्यन्त कष्टकारी-सरिता सिंह

आंगनवाडी कार्यकर्त्री संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा घमण्डी व हठी सरकार की नीतियों के कारण सभी आंगनवाड़ी बहनों का जीवन अत्यन्त कष्टकारी व दुरूह हो गया है। सिटी मजिट्रेट जौनपुर (City Magistrate Jaunpur) ने धरना स्थल पर आकर ज्ञापन लिया।

कार्यक्रम का संचालन रामदुलार यादव जिला कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया। धरने में मुख्यरूप से संजू चौधरी, छाया सिंह, उषा सिंह, प्रतिभा गुप्ता, कुमुदिनी अस्थाना, सौम्या श्रीवास्तव, साजेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, निरूपमा सिंह, अंजनी राय, अनुराधा सिंह, दिव्या रानी, नीतू सिंह, संजीव सिंह संजय यादव, पवन सिंह, राजेश सिंह मुन्ना, अरूण यादव, अरविन्द यादव, आलोक सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अरूण सिंह, प्रशान्त मिश्रा, पंकज सिंह, सुनिल यादव, आशीष शुक्ला, दिनेश रामचेत यादव, मोहम्मद अब्बास, प्रमोद दूबे अनील पाण्डे़य, रविशंकर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News