Mahant Narendra Giri ka Nidhan : महंत नरेंद्र गिरि का निधन, CM योगी अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे प्रयागराज

Mahant Narendra Giri ka Nidhan : प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर के महंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का निधन हो गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-09-20 13:19 GMT

महंत नरेंद्र गिरी का निधन (फोटो- सोशल मीडिया)

Mahant Narendra Giri ka Nidhan : प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है। अखाड़ा परिषद ( Akhara Parishad ) के अध्यक्ष बड़े महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri ) का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कल सुबह साढ़े 8 बजे प्रयागराज जायेंगे। महंत नरेंद्र गिरी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

महंत नरेंद्र गिरि का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स पंहुच गई है। फिलहाल महंत नरेंद्र गिरी की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।

प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर के महंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का संदिग्ध हालातों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां पर अल्लापुर स्थित बाघंबरी गद्दी के कमरे से महंत का शव मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार, आईजी और डीआईजी महंत नरेंद्र गिरी की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। महंत नरेंद्र गिरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। मठ पर बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु भी पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा कि कुछ दिन पहले इनके शिष्य से इनका विवाद हुआ था। वो विदेश में गया था। फिर बाद में उसने महंत नरेंद्र गिरि के चरण छूकर माफ़ी माँगी थी और समझौता हुआ था। इस बारे में नरेंद्र गिरि ने कहा था कि आनंद गिरि माफी मांगे तब उनके बारे में कुछ सोचा जा सकता है। बाद में आनंद गिरि ने माफी मांग ली थी हालांकि उनका निष्कासन वापस नहीं किया गया।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के निधन पर अखिलेश यादव में शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरी जी का निधन, अपूरणीय क्षति!

ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि।

वहीं अब अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Tags:    

Similar News