UP Election 2022: सिद्धार्थनगर में भाजपा सांसद रवि किशन ने जीत का किया दावा, बोले- 350 के पार आएंगी सीटें

UP Election 2022: जनपद सिद्धार्थनगर में भोजपुरी सुपरस्टार एवं गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) ने इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में 350 से अधिक सीट जीतने का दावा किया है।

Report :  Intejar Haider
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-02-23 11:24 GMT

सिद्धार्थनगर: भाजपा सांसद रवि किशन

Siddharthnagar News: भोजपुरी सुपरस्टार एवं गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) ने इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में 350 से अधिक सीट जीतने का दावा किया है। उन्होंने यह दावा डुमरियागंज क्षेत्र (Dumariaganj area) के बहेरिया चौराहे पर डुमरियागंज के भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह (BJP candidate Raghavendra Pratap Singh) के समर्थन आयोजित जन आशीर्वाद सभा व सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान की।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए सांसद रवि किशन (MP Ravi Kishan) ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा (BJP) के शासन काल में हर क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, कृषि, उद्योग, पर्यटन सहित तमाम क्षेत्रों में देश ने विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में मांगे वोट

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह को जिताने का आह्वान किया। सांसद जगदंबिका पाल विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व राष्ट्रवाद व विकास को काफी मजबूती मिल रही है। इस दौरान वीरेंद्र दुबे, हिरेंद्र पांडेय, बजरंगी दुबे, रक्षा राम यादव, बिहारी यादव, बाल जी दुबे, बजरंगी दुबे, संतोष पांडेय, सुरेश गुप्ता, अविनेश गुप्ता, राजू, जितेंद्र पांडेय, राकेश पाल, विकी पाल आदि मौजूद रहे।

सपा नेता दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे के नेतृत्व में करीब 200 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

बहेरिया चौराहे पर आयोजित जनसभा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सपा नेता दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे के नेतृत्व में करीब 200 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। सांसद रवि किशन ने बहेरिया प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय व विधायक राघव प्रताप सिंह ने भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिलीप पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को गति देने में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

रवि किशन ने कहा- पहले मतदान, फिर जलपान

सांसद रवि किशन ने कहा कि हर कार्यकर्ता, हर बूथ लेवल का कार्यकर्ता घर-घर जाएगा और वोट के लिए कन्वेंशन करेंगे। हम लोगों का नारा यह होगा कि पहले मतदान फिर जलपान।

योगी आदित्यनाथ को फिर से बनाएं मुख्यमंत्री- रवि किशन

सांसद रवि किशन ने आमजन से राघवेंद्र सिंह को दोबारा जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सुशासन, कानून का राज स्थापित किया है। प्रदेश के तीव्र विकास का क्रम बना रहे, इसके लिए योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना होगा।

कार्यक्रम को इन लोगों ने भी किया संबोधित

बहेरिया चौराहे पर आयोजित आशीर्वाद जनसभा कार्यक्रम में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल,विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, रामकुमार कुंवर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लव कुश ओझा, मनोज मोर्या, मोनी पांडेय, दीपू तिवारी, मधुसूदन अग्रहरि, रमेश सोनी आदि मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News