Siddharthnagar News: सांसद जगदंबिका पाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Siddharthnagar News: सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होनें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी।

Report :  Intejar Haider
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-08-28 19:00 GMT

मीडिया से बात सांसद जगदंबिका पाल (फोटो: न्यूजट्रैक)

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के कई जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। सिद्धार्थनगर में बाढ़ से हालात खराब हो रहे हैं। इस बीच स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होनें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी।

डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को शोहरतगढ़ विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के झुगहवा, भूतहवा, मटियार, इटहिया तिरछाहवा, बालांगर, ख़ैरिशीतल समेत दर्जनभर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।
सांसद ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जगदंबिका पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए राशन किट का वितरण करें। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के काम की भी तारीफ की।
सासंद ने कहा कि जिले में बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावितों के लिए जो किट वितरण करा रहे हैं उसमें दाल, चावल, आटा, नमक, लाई, तेल, माचिस, बिस्किट, गुड़ आदि बड़ी मात्रा में मौजूद है। किसी भी सरकार में ऐसा किट वितरण नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यानाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी सिद्धार्थनगर के शीतल खैरा गाव में पिछले वर्ष बाढ़ में बोट से आकर लोगो से मिले थे। योगी आदित्यनाथ लोगों के आंसू पोछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी प्रभावित गाव हैं वहां बोट से राहत सामग्री पहुचाई जा रही है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ से प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अधिकारियों को लोगों की समस्याएं सुनने और उनकी मदद करने के लिए निर्देशित करते हैं। एक बार फिर उत्तर प्रदेश की कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।  
Tags:    

Similar News