किला परीक्षितगढ, अगवानपुर: ताबडतोड फायरिंग, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

मेरठ के किला परीक्षितगढ स्थित अगवानपुर में गुरूवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लो

Update:2017-12-28 21:20 IST
किला परीक्षितगढ, अगवानपुर: ताबडतोड फायरिंग, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

मेरठ:मेरठ के किला परीक्षितगढ स्थित अगवानपुर में गुरूवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया।

जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष

—जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाले अब्दुल अपने साथी नौमान के साथ बुधवार को मिल में गन्ना डालकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव में सडक निर्माण के लिए खड़ी मिक्सिंग मशीन हटाने को लेकर उसका इख्तेकार पक्ष के ठेकेदार अमीन, हबील और फरमान से विवाद हो गया।

—आरोप है कि अमीन ने अब्दुल पर तमंचा तान दिया। इसके बाद दोनों में मारपीट भी हो गई। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा—बुझाकर शांत करा दिया।

—गुरूवार को दोनों पक्षों में झगडा हो गया और लाठी—डंडे चल गए। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई।

—सैंकडों राउंड गोलियों के धमाकों से गांव में सनसनी मच गई। गोलियां चलती देख लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

किला परीक्षितगढ, अगवानपुर: ताबडतोड फायरिंग, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

दो की गई जान, एक गंभीर रूप से घायल

—दोनों तरफ से हुई फायरिंग में अब्दुल के 33 वर्षीय चचेरे भाई कमरूल पुत्र नुरूलइस्माइल और मुजस्सिर की मौके पर मौत हो गई। जबकि फहीन, कदीम, रफी और सदरूइस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर इस्तेकार पक्ष की ओर से वसीम की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

—घटना के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। हमले में शामिल लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है।

—एसपी देहात राजेश कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को मेडिकल और आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है।

—खूनी संघर्ष की वजह जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पडताल में जुटी है। वहीं एसएसपी मंजिल सैनी ने मेडिकल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली है।

Tags:    

Similar News