Raebareli: जिला अस्पताल में जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, मरीजों को किया गया दूसरे वार्ड में शिफ्ट

Raebareli: जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में आज अचानक जहरीली गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

Report :  Narendra Singh
Update:2022-10-14 16:55 IST

Raebareli news

Raebareli: जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में आज अचानक जहरीली गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जहरीली गैस कौन सी है अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी मरीजों को समय रहते ही दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर लिया गया।

हड्डी वार्ड में भर्ती मरीजों की आंखों में जलन की तकलीफ हुई थी शुरू

आज दोपहर जिला अस्पताल में के हड्डी वार्ड में भर्ती मरीजों की आंखों में जलन और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होना शुरू हो गई। कई मरीजों ने शिकायत की तो अस्पताल प्रशासन ने पाया कि हो सकता है कि किसी जहरीली गैस का रिसाव हुआ हो। जिला अस्पताल प्रशासन ने तमाम मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया। हड्डी वार्ड, बच्चा वार्ड और डायलिसिस के मरीजों को उनके तीमारदारों ने आनन फानन दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया। कई मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिली। उनके तीमारदारों ने उन्हें अपने कंधों पर उठाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया ताकि उनके मरीजों की जान बच सके।


मौके पर पहुंचा पूरा प्रशासनिक अमला

घटना की सूचना जिला प्रशासन को मिली तो पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, सीओ सिटी वंदना सिंह, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सहित जिला जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव एसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंच गए।


किसी जहरीली गैस का रिसाव हुआ था: मरीज

मरीजों ने बताया कि किसी जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। लोगों को जब परेशानी हुई तो उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है, जहरीली गैस कैसे लीक हुई और यह कौन सी जहरीली गैस है।


प्रथम दृष्टया यह फॉर्मलीन गैस लग रही है: CMO

सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फॉर्मलीन गैस लग रही है और शायद इसी का रिसाव हुआ है। इससे मरीजों को आंख में जलन और सांस लेने में तकलीफ हुई है। फिलहाल जांच चल रही है। जांच के बाद सामने आएगा की आंखों में जो सांस में तकलीफ का क्या कारण था।

Tags:    

Similar News